जिला में एक जून को मतदान की सभी तैयारियां पूरी- अपूर्व देवगन

--Advertisement--

1217 मतदान केन्द्रों में सुबह 7 बजे से सायं 6 बजे तक होगा मतदान, 16 क्रिटिकल मतदान केन्द्रों पर पर तैनात किए गए हैं माइक्रो ऑब्जर्वर

मंडी, 31 मई – अजय सूर्या

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने बताया कि एक जून को होने वाले मतदान के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिला के सभी 1217 पोलिंग बूथों पर पोलिंग पार्टियां पर पहुंच गई हैं। जो कि एक जून को सुबह 7 बजे से सायं 6 बजे तक मतदान करवाएंगी।

16 क्रिटिकल मतदान केन्द्रों पर माइक्रो ऑब्जर्वर तैनात कर दिए गए हैं।  जिला में सबसे अधिक 147 पोलिंग बूथ सराज विधानसभा में हैं तथा सबसे कम 107 पोलिंग बूथ धर्मपुर विधानसभा में हैं।

उन्होंने बताया कि युवाओं को मतदान के प्रति आकर्षित करने के लिए प्रत्येक विधानसभा का एक-एक मतदान केन्द्र यूथ पोलिंग स्टाफ द्वारा संचालित किया जाएगा।

इसके अतिरिक्त सभी विधानसभाओं में दो-दो मतदान केन्द्र महिला मतदान कर्मियों द्वारा संचालित किए जाएंगे। दिव्यांग कर्मी भी जिला में दो मतदान केन्द्रों पर मतदान करवाने की जिम्मेदारी संभालेंगे।

करसोग विधानसभा में महिला पोलिंग पार्टी द्वारा करसोग-1 और सनारली मतदान केन्द्र और मंजू मतदान केन्द्र यूथ पोलिंग पार्टी द्वारा, सुन्दरनगर विधानसभा में फिल्ड होस्टल ब्लॉक और सलापड़ मतदान केन्द्र महिलाओं द्वारा, मंझगांव यूथ पोलिंग पार्टी द्वारा तथा बडोह मतदान केन्द्र दिव्यांग पोलिंग पार्टी द्वारा संचालित होगा।

नाचन का बासा और कंडोल महिलाओं द्वारा तथा धरवाड मतदान केन्द्र युवाओं द्वारा, सराज का बनयाड़ और धलयार महिलाओं द्वारा तथा परली करेरी युवाओं द्वारा, द्रंग का सियूण और सारी महिलाओं द्वारा और सतनोग यूथ मतदान अधिकारियों द्वारा संचालित होंगे।

जोगिन्द्रनगर का जमेहड़ तथा खारसा महिला संचालित पोलिंग बूथ तथा निरोहाली पोलिंग केन्द्र यूथ पोलिंग पार्टी द्वारा संचालित होगा। धर्मपुर का सजाऊ और बाडू महिला संचालित पोलिंग बूथ तथा बाग पोलिंग बूथ यूथ पोलिंग पार्टी द्वारा संचालित होगा।

मंडी का खलियार और सुहड़ा पोलिंग बूथ महिलाओं द्वारा, पड्डल दो मतदान केन्द्र दिव्यांग पोलिंग पार्टी द्वारा तथा भरगांव यूथ पोलिंग पार्टी द्वारा संचालित होगा।

बल्ह विधानसभा में ढांगू और लोहारा महिला संचालित मतदान केन्द्र होंगे जबकि दसेहड़ा मतदान केन्द्र यूथ संचालित होगा। सरकाघाट का सरकाघाट और गोपालपुर मतदान केन्द्र महिलाओं द्वारा संचालित होंगे जबकि सदवाल मतदान केंद्र युथ पोलिंग पार्टी द्वारा संचालित किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

यह पापा की परियां नहीं, शेरनियां हैं…जलेबी और पकौड़ों का ऐसा स्वाद, ताउम्र रखोगे याद

हिमखबर डेस्क मेले में घूमते लोगों के बीच जलेबी और पकौड़ों...

सरकार की अनदेखी या सिस्टम की नाकामी? टांडा में दिल के मरीज असुरक्षित: परमार

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेता, पूर्व विधानसभा...

मां चिंतपूर्णी का चमत्कार! मन्नत पूरी हुई तो पंजाब से दौड़ा आया भक्त, दरबार में अर्पित किया चांदी का छत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के विश्व विख्यात शक्तिपीठ माता श्री...