जल है तो कल है — पीएमश्री रायपुर जिला चम्बा की वर्षा जल संरक्षण की दिशा में प्रयास

--Advertisement--

जल है तो कल है — पीएमश्री रायपुर जिला चम्बा की वर्षा जल संरक्षण की दिशा में प्रयास

चम्बा – भूषण गुरूंग 

आज के समय में जब पानी की हर बूंद अमूल्य होती जा रही है, ऐसे में PM SHRI GSSS रायपुर ने वर्षा जल संरक्षण की दिशा में एक अभिनव और प्रेरणादायक कदम उठाया है।

विद्यालय परिसर में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम की स्थापना कर न केवल पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया, बल्कि भावी पीढ़ी को जल बचाने का वास्तविक उदाहरण भी प्रस्तुत किया गया।

इस महत्वाकांक्षी परियोजना को HIMCOSTE (हिमाचल विज्ञान, प्रौद्योगिकी और पर्यावरण परिषद), और जिला प्रारंभिक शिक्षा विभाग, चम्बा के सहयोग से साकार किया गया।

विद्यालय की प्रधानाचार्य राजकुमारी ने विशेष रूप से विज्ञान पर्यवेक्षक गौरव वैद का आभार व्यक्त किया, जिनके मार्गदर्शन व समर्थन से यह परियोजना संभव हो सकी।

Eco Club Incharge राजीव कुमार, प्रवक्ता (भौतिक शास्त्र), ने सभी समर्पित शिक्षकों और इको क्लब के छात्रों के साथ मिलकर इस प्रणाली का निर्माण किया।

यह न सिर्फ विद्यालय के लिए उपयोगी साबित होगी, बल्कि बच्चों के लिए यह एक जीवंत प्रयोगशाला बन जाएगी, जहाँ वे जल संरक्षण को नज़दीक से समझ सकेंगे।

इस पहल के अंतर्गत विद्यालय में पेंटिंग और निबंध लेखन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। छात्रों ने जल संरक्षण के महत्व को रंगों और शब्दों में ढालकर समाज को जागरूक करने का संदेश दिया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों को जल संकट की गंभीरता, उसके कारण, समाधान, और वर्षा जल संचयन की तकनीकी जानकारी दी गई। उन्हें यह समझाया गया कि जल केवल एक संसाधन नहीं, बल्कि जीवन का मूल आधार है।

PM SHRI GSSS रायपुर का यह प्रयास एक प्रेरणास्त्रोत है। विद्यालय ने यह सिद्ध कर दिया कि सच्चे परिवर्तन की शुरुआत स्कूलों से ही होती है, और यदि बच्चे जागरूक होंगे, तो देश का भविष्य सुरक्षित होगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पहले पत्नी की तेजधार हथियार से की हत्या, फिर खुद भी लगाई फांसी

चम्बा - भूषण गुरूंग  जिला चंबा के विकास खंड मैहला...

डिप्लोमा एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों के साक्षात्कार 23 को

हिमखबर डेस्क  बद्दी की प्रसिद्ध कंपनी जूपिटर सोलर टैक प्राइवेट...