जमीनी विवाद को लेकर दो परिवारों में खुनी झड़प, एक गंभीर जख्मी

--Advertisement--

पुलिस थाना शिलाई के तहत जमीनी विवाद को लेकर दो परिवारों के बीच खूनी झड़प हो गई। इस झड़प में एक व्यक्ति ने दूसरे व्यक्ति पर तेजधार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया।

शिलाई, 05 अप्रैल – नरेश कुमार राधे

पुलिस थाना शिलाई के तहत जमीनी विवाद को लेकर दो परिवारों के बीच खूनी झड़प हो गई। इस झड़प में एक व्यक्ति ने दूसरे व्यक्ति पर तेजधार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में व्यक्ति की बाजू अलग होने की सूचना है।

घायल का पी.जी.आई. चंडीगढ़ में उपचार चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश की जा रही है। मामला ग्राम पंचायत कांडो भटनोल के गांव भटनोल में गत सोमवार देर शाम सामने आया।

बताया जा रहा है कि 2 परिवारों में कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। विवाद इतना अधिक बढ़ गया कि वीरेंद्र सिंह पुत्र मोहर सिंह ने तेजधार हथियार से दूसरे गुट के नारायण सिंह के गले पर हमला कर दिया।

इस हमले में नारायण सिंह ने बचने की कोशिश की और हथियार बाजू पर लग गया। बताया जा रहा है कि इस हमले में नारायण सिंह की बाजू अलग हो गई है।

इसके बाद नारायण सिंह को घायल अवस्था में शिलाई अस्पताल लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायल नारायण सिंह को पी.जी.आई. चंडीगढ़ रैफर किया गया है।

यहां नारायण सिंह का इलाज चल रहा है। हालांकि इस हमले के बाद आरोपी वीरेंद्र सिंह मौके से फरार हो गया। मंगलवार को भी पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी रही। इस खूनी झड़प का कारण जमीनी विवाद बताया जा रहा है।

उधर, पूछे जाने पर पांवटा साहिब के डी.एस.पी. रमाकांत ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि शिलाई पुलिस थाना में मामला दर्ज किया जा चुका है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

यह पापा की परियां नहीं, शेरनियां हैं…जलेबी और पकौड़ों का ऐसा स्वाद, ताउम्र रखोगे याद

हिमखबर डेस्क मेले में घूमते लोगों के बीच जलेबी और पकौड़ों...

सरकार की अनदेखी या सिस्टम की नाकामी? टांडा में दिल के मरीज असुरक्षित: परमार

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेता, पूर्व विधानसभा...

मां चिंतपूर्णी का चमत्कार! मन्नत पूरी हुई तो पंजाब से दौड़ा आया भक्त, दरबार में अर्पित किया चांदी का छत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के विश्व विख्यात शक्तिपीठ माता श्री...