जनता के व्यक्तिगत कामों के ना होने के कारण सत्ता पक्ष के विधायकों का व्यक्तिगत वोट बैंक होने लगा कम

--Advertisement--

सरकार से ज्यादा जनता विधायकों से खफा – राणा।

डोल भटहेड़ – अमित शर्मा

पूर्व पंचायत समिति सदस्य एवं वर्तमान उपप्रधान पंचायत डोल भटहेड़ साधू राम राणा ने हिमाचल की वर्तमान कांग्रेस पार्टी की सरकार की कारगुज़ारियों को लेकर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा किसी भी सरकार की कारगुजारी सामान्य विकास से ऊपर उठकर जनता के व्यक्तिगत कार्यों को सुलझाने को लेकर जनता का व्यक्तिगत वोट बैंक जोड़ने के लिए विशेष महत्व रखती हैं।

लेकिन राजनीति दृष्टि से देखा जाए तो हिमाचल की सत्ता पर बैठी कांग्रेस पार्टी की सरकार के विधायक एवं मंत्री कांग्रेस पार्टी के कर्मठ एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं द्वारा बताए जा रहे कामों को करवाने में पूरी तरह से असफल होते दिख रहे हैं। खासकर देखा जाए तो जिन सरकारी कर्मचारियों की बदौलत कांग्रेस पार्टी सत्ता पर काबिज होने का सपना देख पाई है।

उन कर्मचारियों के वेतनभत्तों के बकाये तो वित्तीय स्थिति सही न होने के कारण ना देने या देरी से देने का तर्क दिया रहा है लेकिन कर्मचारियों के मनपसंद स्टेशन भी जिसमें कोई भी वित्तीय बोझ ना पड़ने के बावजुद भी कार्यकर्ताओं की सिफारिश पर विधायक और मंत्री मुख्यमंत्री के दबाव के कारण नहीं दिला पा रहे हैं।

जहां तक कि सामान्य तबादलों के इलावा प्रथम नियुक्ति से लेकर प्रमोशन पर नय स्टेशन भी मुख्यमंत्री की सहमति से ही दिए जाने का फारमूला लागू होने से विधायक और मंत्री कार्यकर्ताओं की नराजगी के साथ ही सरकारी कर्मचारियों की नराजगी भी झेलने का असर सीधा सीधा अपने व्यक्तिगत वोट बैंक पर पड़ता देखकर अपने भविष्य को लेकर अंदर खाते चिंतित होने लग पड़ रहे हैं।

क्योंकि हिमाचल में चुनाव जीतने का इतिहास कार्यकर्ताओं और कर्मचारियों की खुशी और नराजगी पर निर्भर करता है और वर्तमान समय में हिमाचल की सत्ताधारी कांग्रेस पार्टी की सरकार से कार्यकर्ताओं और कर्मचारियों का धीरे धीरे मोह भंग होना शुरू हो चुका है और जिसका एहसास कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं एवं विधायकों भी होने लग पड़ा है।

यदि कांग्रेस पार्टी सत्ताधारी सरकार शीर्ष नेतृत्व द्बारा समय रहते अपने कार्यकर्ताओं एवं कर्मचारियों के प्रति कार्यप्रणाली को लेकर नहीं किया तो आगामी वर्ष में हो रहे पंचायत चुनावों में भी कांग्रेसी पार्टी को अच्छे परिणामों की उम्मीद का सपना नहीं रखना चाहिए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पहले पत्नी की तेजधार हथियार से की हत्या, फिर खुद भी लगाई फांसी

चम्बा - भूषण गुरूंग  जिला चंबा के विकास खंड मैहला...

डिप्लोमा एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों के साक्षात्कार 23 को

हिमखबर डेस्क  बद्दी की प्रसिद्ध कंपनी जूपिटर सोलर टैक प्राइवेट...