चूड़ियां पहनने बाजार आई महिला की HRTC बस के टायर के नीचे आने से दर्दनाक मौत

--Advertisement--

चूड़ियां पहनने बाजार आई महिला की HRTC बस के टायर के नीचे आने से दर्दनाक मौत

मंडी, 05 जून – 

सोमवार को सरकाघाट बस स्टैंड के प्रवेश द्वार पर एचआरटीसी (HRTC) की बस के टायर के नीचे आने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला सरकाघाट बाजार में चूड़ियां पहनने आई थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। वहीं बस चालक को भी हिरासत में लेकर आगामी छानबीन शुरू कर दी है।

घटना जिस स्थान पर हुई वहां पहले ही ब्लैक स्पॉट बना हुआ है और यहां पर अवैध रूप से कई गाड़ियां खड़ी रहती हैं। जिस कारण विपरीत दिशा से आने वाली गाड़ी का पता नहीं चलता है। जिससे आए दिन यहां लोग हादसों का शिकार हो रहे हैं। लेकिन पुलिस व प्रशासन द्वारा इस ओर कोई भी कठोर कार्रवाई नहीं की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह 10 बजे के करीब एचआरटीसी की बस (HP 28-4042) बस स्टैंड में प्रवेश कर रही थी। इसी दौरान देखते ही देखते बस के फ्रंट टायर के नीचे एक वृद्ध महिला आ गई।

महिला को बस के नीचे आते देख लोगों ने शोर मचाया। इसी दौरान गश्त कर रहे पुलिस के जवानों ने महिला को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही बस स्टैंड में खड़ी बस को भी कब्जे में ले लिया है। मृतक महिला की पहचान रोशनी देवी 71 पत्नी रत्न चंद गांव व डाकघर रोपडी तहसील सरकाघाट के तौर पर हुई है।

सरकाघाट डीएसपी कुलदीप के बोल 

सरकाघाट डीएसपी कुलदीप ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मृतक महिला सुबह बाजार में चूड़ियां पहनने के लिए आई थी। चूड़ियां पहनने के बाद घर जाने के लिए महिला बस स्टैंड पहुंची। महिला जैसे ही दूसरी बस के सामने से गुजर रही थी कि तभी एचआरटीसी की बस के नीचे आ गईं। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर स्वजनों को सौंप दिया है। वहीं पुलिस ने 304 ए के तहत मुकदमा दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

बता दें कि मृतक महिला अपने पीछे पति एक बेटा और दो बेटियां छोड़ गई है। जानकारी है कि एक बेटे की दो माह पहले ही मौत हुई थी।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

यह पापा की परियां नहीं, शेरनियां हैं…जलेबी और पकौड़ों का ऐसा स्वाद, ताउम्र रखोगे याद

हिमखबर डेस्क मेले में घूमते लोगों के बीच जलेबी और पकौड़ों...

सरकार की अनदेखी या सिस्टम की नाकामी? टांडा में दिल के मरीज असुरक्षित: परमार

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेता, पूर्व विधानसभा...

मां चिंतपूर्णी का चमत्कार! मन्नत पूरी हुई तो पंजाब से दौड़ा आया भक्त, दरबार में अर्पित किया चांदी का छत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के विश्व विख्यात शक्तिपीठ माता श्री...