चुवाड़ी – अंशुमन शर्मा
हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा पर्यावरण की सुरक्षा के लिए पहले ही प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगा रखा है।इस संदर्भ में हिमाचल सरकार द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि प्लास्टिक कागजों का सही ढंग से निष्पादन करने हेतु सभी प्राईवेट, सरकारी बसों व टैक्सी वाहनों में कूड़ेदान की व्यवस्था करना अनिवार्य होगा। इस संबंध में सरकार के जरूरी दिशानिर्देश की सभी विभागों को जारी कर दिए गए है।
एसडीएम भटियात पारस अग्रवाल ने बताया कि जिसमें आदेशों की अनुपालना न होने के संबंध में जुर्माने कि भी प्रावधान रखा गया है। इस संदर्भ में उपमंडल भटियात प्रशासन द्वारा मंगलवार को बस अड्डा चुवाडी में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
जिसमें तहसीलदार सुमन धीमान ने शिविर में उपस्थित अड्डा प्रभारी चुवाड़ी व टैक्सी युनियन चुवाड़ी के चालकों को इस संबंध में विस्तार से अवगत करवाया गया कि टैक्सी चालक अपने अपने टैक्सी वाहनों में सरकार के द्वारा जारी निदेशानुसार कूड़ेदान की व्यवस्था करना सुनिश्चित करें तथा एकत्रित प्लास्टिक को नगर पंचायत चुवाड़ी के कार्यालय में जमा करवाना सुनिश्चित करें।
इसके अतिरिक्त प्रभारी बस अड्डा चुवाड़ी को भी आदेशित किया गया है कि वे सभी सरकारी व प्राईवेट बसों में कूड़ेदान की व्यवस्था करने के बारे में संबंधित चालकों व परिचालकों को निर्देशित करें।

