चुराह: सनवाल पंचायत में घर से एल.सी.डी. ले उड़े चोर, कार्यवाही ना होने पर सौंपा मांग पत्र

--Advertisement--

Image

धर्म नेगी- चुराह

चम्बा जिले के चुराह क्षेत्र की सनवाल पंचायत घर से एल.सी.डी. चोरी हो गई है। करीब एक हफ्ता पहले यहां चोरी हुई है, लेकिन अभी तक चोरों का पता नहीं चल पाया है। पंचायत प्रधान ने पुलिस में भी शिकायत दर्ज करवा दी है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके कारण स्थानीय लोगों में काफी रोष है।

इस समस्या को लेकर भारतीय जनवादी नौजवान सभा इकाई सनवाल के अध्यक्ष पृथ्वीराज, वार्ड पंच नौरंग, इकाई सदस्य जगदीश अंकू, राजेंद्र, जय राम, संजू आदि सनवाल पंचायत प्रधान मोहन लाल से बुधवार को मिले। इस मौके पर एक मांग पत्र सौंपा। इसके साथ पंचायत में पेश आ रही समस्याओं के बारे में अवगत करवाया।

उन्होंने मांग की है कि पंचायत घर में हुई चोरी के बारे में उचित कदम उठाकर आरोपियों पर जल्द से जल्द कार्रवाई की जाए। उन्होंने बताया कि इससे पहले नाग मंदिर जगवानी से भी सोलर बैटरियों की चोरी को हो चुकी है। पंचायत सनवाल के घर गांव व चौराहों पर लगी सोलर बैटरियां चोरों ने उड़ा ली। इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

उस समय चोरों पर नकेल कसी होती तो अब चोर पंचायत घर तोड़कर एल.सी.डी. नहीं उड़ा ले जाते। जिला परिषद सनवाल वार्ड-2 की सबसे बड़ी पंचायत में इस तरह बार-बार घटनाएं सामने आना बहुत शर्म की बात है। भारतीय जनवादी नौजवान सभा इकाई सनवाल ने मांग की है कि शीघ्र इस पर उचित जांच की जाए और चोरों को पकड़कर सजा दिलाई जाए। ऐसा नहीं होने पर नौजवान सभा सनवाल इस मामले को जिला व राज्य स्तर तक ले जाने में कोई गुरेज नहीं करेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

आईटीआई शाहपुर में 31 मार्च को लगेगा लघु रोजगार मेला, 255 पदों के लिए होगा साक्षात्कार

हिमखबर डेस्क  क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी अक्षय कुमार ने सूचित किया...

विश्व क्षय रोग दिवस पर नर्सिंग प्रशिक्षुओं ने निकाली रैली

100 दिन के अभियान में उच्च जोखिम गांवों में...

डलहौजी विधायक डी.एस. ठाकुर की माता का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

डलहौजी विधायक डी.एस. ठाकुर की माता का निधन, क्षेत्र...