चम्बा में भारी बर्फबारी से जनजीवन प्रभावित

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरूंग

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। ऊंचाई वाले इलाकों में ताजा बर्फबारी के चलते शीतलहर तेज हो गई है, जबकि निचले क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित हो रहा है।

चंबा जिले के भरमौर, पांगी, तीसा और डलहौजी जैसे ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी दर्ज की गई है। भारी बर्फबारी के कारण इन क्षेत्रों में सड़क मार्ग अवरुद्ध हो रहे हैं।

जिससे स्थानीय लोगों और पर्यटकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन ने लोगों को अनावश्यक यात्रा न करने की सलाह दी है।

चंबा के मैदानी इलाकों में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। बारिश के कारण कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है, जिससे स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही है।

लगातार बारिश और बर्फबारी के चलते कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हुई है। प्रशासन और बिजली विभाग की टीमें बहाली के कार्य में जुटी हैं। वहीं, कुछ प्रमुख सड़कों पर भूस्खलन की घटनाएं भी सामने आई हैं, जिससे यातायात प्रभावित हुआ है।

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे तक मौसम के ऐसे ही बने रहने की संभावना जताई है। प्रशासन ने लोगों को सावधानी बरतने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है। साथ ही, पर्यटकों को फिलहाल ऊंचाई वाले इलाकों की यात्रा न करने की हिदायत दी गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ATS के विरोध में वाहन ऑपरेटर्स करेंगे चक्का जाम, …तो स्कूलों में रहेगी छुट्टी? प्रशासन की तैयारी

हिमखबर डेस्क जिला कांगड़ा में कमर्शियल वाहन ऑपरेटर परिवहन नीतियों...