चम्बा तीसा मार्ग पर दो किलो से अधिक चरस के साथ पकड़ा निजी बस में सवार व्यक्ति

--Advertisement--

चंबा-तीसा रोड पर पुलिस ने गिरफ्तार किया आरोपी, छानबीन की तेज

चम्बा – भूषण गुरुंग

चंबा-तीसा मुख्य मार्ग पर पुलिस टीम ने नाकाबंदी के दौरान एक निजी बस में सवार मुसाफिर से दो किलो 134 ग्राम चरस बरामद की है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर हवालात में बंद कर दिया है। आरोपी से चरस खेप की खरीद-फरोख्त को लेकर पूछताछ की जा रही है।

जानकारी के अनुसार पुलिस थाना सदर चंबा की टीम गुनुु नाला के समीप नाकाबंदी करके वाहनों की नियमित जांच करने में जुटी थी। इसी दौरान चांजू से चंबा की ओर जा रही एक निजी बस को जांच के लिए रोका गया। जब पुलिस टीम जांच के लिए बस में दाखिल हुई तो उसमें सवार एक व्यक्ति घबरा गया।

संदेह के आधार पर पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उसके बैग से 2 किलो 134 ग्राम चरस बरामद हुई। पूछताछ पर आरोपी ने अपना नाम विक्की निवासी गांव भलुईं डाकघर लेहसुई तहसील चुराह जिला चम्बा बताया। बता दें पुलिस टीम इन दिनों नशा तस्करों पर नकेल कसने के लिए जगह- जगह पर नाके लगा रही है, ताकि युवा पीढ़ी को इस तरह की गंदी लत से दूर रखा जाए। इसके लिए पुलिस की टीम शिकंजा कस रही है।

एसपी चम्बा अभिषेक यादव के बोल

उधर, एसपी चम्बा अभिषेक यादव ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध सदर थाना में मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने की औपचारिकताएं पूरी करने में पुलिस जुट गई है। उन्होंने दोहराया कि जिला में सक्रिय चरस माफिया की धरपकड़ के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल पुलिस ने हिरासत में लिए दिल्ली पुलिस के 10 जवान, अवैध गिरफ्तारी को लेकर कार्रवाई

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के रोहड़ू क्षेत्र से तीन युवा...

महिला की मौत मामले ने पकड़ा तूल, CBI जांच की मांग को लेकर सड़कों पर उतरा जनसैलाब

हिमखबर डेस्क  मंडी जिला के कोटली क्षेत्र की नीलम की...

गश्त पर निकले वन मित्र पर जानलेवा हमला, आरोपियों ने जान से मारने की दी धमकी

चम्बा - भूषण गुरूंग  चम्बा जिले के चुराह वनमंडल की...

साहब! तलाक के बाद भी नहीं छोड़ा पीछा…पूर्व पति कर रहा टॉर्चर; महिला टीचर ने दर्ज करवाया केस

हिमखबर डेस्क  वैवाहिक बंधन टूटने और कानूनी तौर पर तलाक...