चम्बा – भूषण गुरुंग
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के उरेई-सांबरा मार्ग पर भारी भूस्खलन से मार्ग पर वाहनों की रफ्तार थम गई। गनीमत ये रही कि पहाड़ी दरकने से अचानक गिरे मलबे की चपेट में मार्ग से गुजर रही गाड़िया नहीं आईं। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। बताया जा रहा है कि पहाड़ी दरकने से नया बनाया गया पुल भी क्षतिग्रस्त हुआ है।
सहायक अभियंता भाल चंद के बोल
उधर, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता भाल चंद ने बताया कि शनिवार सुबह 10:30 बजे पहाड़ दरका है। इसके बाद टीमों को माैके के लिए रवाना किया गया।