चंबा में बडे शिक्षण संस्थान, बढे उद्योग और बढा स्वास्थ्य संस्थान खोलना अति आवश्यक

--Advertisement--

भटियात विधानसभा क्षेत्र में हटली गरनोटा में खुलेगें लधु उधोग, कांग्रेस जो कहती है उसका कानून बना कर पेश करती है

चुवाड़ी – – अनिल संबियाल

भटियात विधानसभा क्षेत्र के सिंहुता में लोकसभा के प्रत्याशी आनंद शर्मा ने न्याय संकल्प रैली की। जिसकी अध्यक्षता कुलदीप सिंह पठानिंयाना ने की। पठानिंया ने भटियात विधानसभा की जनता को संबोधित करते हुए बताया कि आनंद शर्मा इससे पहले चार बार राज्यसभा सांसद रह चुके हैं और हमेशा हिमाचल के हक हकूक की बात रखते हुए आए हैं।

अक्षांशीं जिला के विकास के लिए आनंद शर्मा ही एसे व्यक्ती हैं जो चंबा चुवाड़ी सुरंग, होली उतराल सुरंग, पांगी चौहणी सुरंग की आवाज सासंद में उठा सकते हैं। इससे पहले भारतीय जनता पार्टी के सांसद रहे हैं वह जिला चंबा की आवाज को सांसद में नहीं उठा पाए। जिसका खामियाज़ा आज चंबा की जनता उठा रही है।

कांग्रेस पार्टी की सरकार बनते ही जो आपदा राशी थी उसे ढेड लाख थी उसे चार लाख रूपए की।जो हिमाचल प्रदेश में बच्चे अपने माता पिता खो चुके है।उनके लिए सरकार ने सुखआश्रेय खोले गए। गत वर्ष जो हिमाचल प्रदेश में आपदा आई थी उस समय भारतीय जनता पार्टी के नेता कहां थे। भाजपा के लोग बताए कि उस आपदा के समय के केंद्र से कितना बजट हिमाचल प्रदेश के लिए लेकर आए।वह जनता के समक्ष अपना रिपोर्ट कार्ड पेश कर बताए।

चंबा कांगडा के कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा ने भटियात की जनता को संबोधित किया। भारतीय जनता पार्टी यह बताना चाहती है जो भारत बना है वह केवल भाजपा ने ही बनाया है। उनहे हम बताना चाहता है परमाणू शक्ती, अंतरिक्ष शक्ती और दो दो युद्ध भारत ने जीते है। उन्होंन कहा कि कांग्रेस पार्टी कभी भी जूठ की राजनीति नहीं करती है। जो कहती है वह करती है।

समूचे भारत में मनरेगा लाई जिसके लिए कानून बनाया,खाद्य सुरक्षा लाई जिसे लिए भी कानू बनाया, महिलाओं की सुरक्षा के लिए भी कानून बनाया। कांग्रेस जो वादा करती है उसे अमली जामा पहना कर जनता के आगे पेश किया जाता है ना कि 15 15 लाख वाले झूठे जुमले नहीं बोल कर सत्ता में आते।

देश के हालात काफी बिगड चुके हैं देश के हालात काफी बिगड चुके हैं देश के अन्न दाता को दिल्ली तक ना पंहुच सके इसके लिए बड़ी बड़ी कंटीली दिवारें खड़ी कर दी गई हैं। उन किसानों पर वह तमाम जुल्म किए जा रहे हैं जो आजादी से पहले अंग्रेज भारतीयों पर उठाते थे।

भारतीय जनता पार्टी ने पिछले दस सालों में कभी महंगाई, बेरोजगारी पर कभी बात नहीं की वह केवल राम मंदिर व आपसी भाईचारे में लकीरें खीचने का काम कर रही। हिंदू को मुसलमान से लडाया जा रहा। सिख को इसाई से लडाया जा राह है।देश में कोई भी बडा प्रोजेक्ट के बारे में बात नहीं कर रहे जिससे युवाओं को रोजगार मिल सके।

कांग्रेस पार्टी यह वादा करती है कि हिमाचल प्रदेश व चंबा कांगडा में बडे उधोग स्थापित हों। चंबा में स्वास्थ्य सुविधाओं में और सुधार हो। चंबा में बडे शिक्षण संस्थान खोले जाए जिससे आज का युवा शिक्षित हो उसको रोजगार मिले और देश को आगे बढा सके। उन्होंन भटियात की जनता से अपील की है कि बूथ स्तर पर जाकर कांग्रेस की नीतियों के बारे लोगों को जागरूक करना है और कांग्रेस पार्टी के पक्ष में वोट करवाना है।

ये रहे उपस्थित

इस मौके पर हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा,शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिंया,ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय सिंह कंवर, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष सुनाभ सिंह पठानिंया,जिला महासचिव राजीव कौशल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कृष्ण चंद चेला,युवा कांग्रेस के अध्यक्ष संदीप सिंह जसरोटीया, सेवादल अध्यक्ष विनोद कुमार, मनीष चंबियाल, मनीष मलहोत्रा,मयंक महाजन, नरेंद्र सिंह, अजय सिंह पदाधिकारी मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पहले पत्नी की तेजधार हथियार से की हत्या, फिर खुद भी लगाई फांसी

चम्बा - भूषण गुरूंग  जिला चंबा के विकास खंड मैहला...

डिप्लोमा एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों के साक्षात्कार 23 को

हिमखबर डेस्क  बद्दी की प्रसिद्ध कंपनी जूपिटर सोलर टैक प्राइवेट...