चंबा में दूसरे दिन भी जंगली जानवरों के अवशेषों के साथ पकड़े चार लोग

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

वन विभाग ने जिला मुख्यालय के साथ लगते बालू में चार लोगों को वन्य प्राणियों के अवशेषों के साथ पकड़ा है। इन लोगों से विभाग की टीम ने दस मॉनिटर लिजर्ड (जंगली बड़ी छिपकली) और 17 सियार सिंगी के अवशेष बरामद किए हैं। इनका जंगलों में अवैध शिकार किया गया है।

शनिवार को वन विभाग की टीम ने पर्यटन स्थल खज्जियार में दो लोगों को जंगली जानवरों के अवशेषों के साथ दबोचा था। ये लोग महाराष्ट्र के रहने वाले हैं। सोमवार को वन विभाग की टीम ने बालू में दबिश देकर चार अन्य लोगों जो सभी राजस्थान के निवासी हैं, उन्हें वन्य जीवों के अवशेषों के साथ दबोचा।

इन अवशेषों को ये लोग बाहर से आने वाले सैलानियों सहित अन्य लोगों को मुंह मांगे दामों पर बेचने का धंधा करते हैं।बताया जा रहा है कि सियार सिंगी और मॉनिटर लिजर्ड के अवशेषों को धार्मिक व तंत्र-मंत्र की विधि में प्रयोग किया जाता है। ऐसे में इन अवशेषों को पाने के लिए लोग तस्करों को मुंह मांगे दामों भी देने को तैयार हो जाते हैं।

हालांकि अभी तक यह खुलासा नहीं हो पाया है कि जो वन्य जीवों के अवशेष इन लोगों से मिले हैं वे जिले के जंगलों में जानवरों को मार कर लाए गए हैं या फिर दूसरे राज्यों से लाए गए हैं। इसको लेकर वन विभाग जांच कर रहा है।

वन मंडल अधिकारी कृतज्ञ कुमार के बोल

वन मंडल अधिकारी कृतज्ञ कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि वन्य जीवों के अवशेषों के साथ चार अन्य लोगों को विभाग ने पकड़ा है। इन लोगों से मॉनिटर लिजर्ड और सियार सिंगी के अवशेष मिले हैं। विभाग जांच कर रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल पुलिस ने हिरासत में लिए दिल्ली पुलिस के 10 जवान, अवैध गिरफ्तारी को लेकर कार्रवाई

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के रोहड़ू क्षेत्र से तीन युवा...

महिला की मौत मामले ने पकड़ा तूल, CBI जांच की मांग को लेकर सड़कों पर उतरा जनसैलाब

हिमखबर डेस्क  मंडी जिला के कोटली क्षेत्र की नीलम की...

गश्त पर निकले वन मित्र पर जानलेवा हमला, आरोपियों ने जान से मारने की दी धमकी

चम्बा - भूषण गुरूंग  चम्बा जिले के चुराह वनमंडल की...

साहब! तलाक के बाद भी नहीं छोड़ा पीछा…पूर्व पति कर रहा टॉर्चर; महिला टीचर ने दर्ज करवाया केस

हिमखबर डेस्क  वैवाहिक बंधन टूटने और कानूनी तौर पर तलाक...