
कसाकड़ा मार्ग पर हटाई सजाई गई दुकानदारी।
चंबा – भूषण गुरुंग
शहर के न्यू बस अड्डे की ओर जाने वाले कसाकड़ा मार्ग पर अतिक्रमणकारियों के खिलाफ नगर परिषद ने अभियान छेड़ दिया है।
शुक्रवार को नगर परिषद के कनिष्ठ अभियंता संजीव शर्मा की अगवाई में टीम ने मौके पर जाकर कसाकड़ा मार्ग से अतिक्रमण हटाया।
उन्होंने साथ ही अतिक्रमणकारियों को हिदायत दी है कि अगर दोबारा सडक़ पर दुकानदारी सजाई, तो सामान जब्त कर लिया जाएगा।
नगर परिषद की इस कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हडक़ंप मच गया है। उल्लेखनीय है कि कसाकड़ा मार्ग पर अतिक्रमण के चलते लोगों की आवाजाही काफी मुश्किल भरी होकर रह गई है।
