चंबा- चांजु मुख्य मार्ग पर खतरे को भांपते हुए पहाड़ी को ब्लास्ट कर किया निष्क्रिय

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

चंबा-चांजु मुख्य मार्ग पर बीते दिन पहाड़ी दरकने की आशंका के चलते लोक निर्माण विभाग ने समय रहते सक्रिय कदम उठाया। विभाग द्वारा संभावित खतरे को देखते हुए पहाड़ी पर ब्लास्ट कर उसे निष्क्रिय कर दिया गया, ताकि इससे कोई बड़ी जनहानि ना हो। हालांकि इस कार्यवाही के चलते यह मार्ग बीते कल से पूरी तरह बाधित हो गया है।

सहायक अभियंता के बोल

सहायक अभियंता ने जानकारी देते हुए बताया कि ब्लास्ट आवश्यक था क्योंकि दरकती पहाड़ी किसी भी समय जानलेवा साबित हो सकती थी। विभाग को जनता को हुई असुविधा पर खेद है, लेकिन जनसुरक्षा सर्वोपरि थी। उन्होंने बताया कि मार्ग की बहाली का कार्य युद्धस्तर पर जारी है।

हालंकि बारिश होने से रास्ता खोलने में विभाग को परेशानी तो आ रही है पर और दोपहर तक यातायात को बहाल कर दिया जाएगा। इस दौरान मार्ग बाधित रहने से स्थानीय लोगों और वाहनों को खासी परेशानी झेलनी पड़ी। विभाग ने वैकल्पिक मार्गों की जानकारी देते हुए लोगों से धैर्य बनाए रखने की अपील की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...