घास काटने गई महिला ने फंदा लगाकर की इहलीला समाप्त

--Advertisement--

Image

चम्बा, व्यूरो 

प्रदेश के जिला चम्बा के ग्राम पंचायत सराहन में घास काटने गई महिला ने पेड़ से फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। मृतका की पहचान हीनू पत्नी मनू निवासी गांव लुहारका डाकघर सराहन के रूप में हुई है। महिला वीरवार को सुबह के समय मवेशियों के चारे के लिए घास लाने साथ लगते जंगल में गई थी। काफी देर बाद भी वह अपने घर नहीं लौटी। परिजनों ने उसके फोन नंबर पर फोन किया लेकिन उसने फोन नहीं उठाया।

इसको लेकर परिजनों को चिंता सताने लगी और वे उसकी तलाश करने के लिए जंगल की तरफ निकल गए। उन्होंने महिला का शव पेड़ पर लटकता हुआ देखा। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। साथ ही मृतका के मायके वालों को भी घटना की सूचना दी गई। पुलिस ने मायका पक्ष के भी बयान कलमबद्ध किए हैं।

पुलिस को घटनास्थल पर किसी प्रकार का सुसाइड नोट नहीं मिला है। इसकी वजह से अभी तक महिला के आत्महत्या करने के कारणों का पता नहीं लग पाया है। पुलिस अधीक्षक अरुल कुमार ने बताया कि महिला ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

गांधी चौक के पास मिला 52 वर्षीय व्यक्ति का शव, शरीर पर थे चोट के निशान

हिमखबर डेस्क पुलिस थाना हमीरपुर के तहत गांधी चौक के...

सुक्खू सरकार का बड़ा दांव, दूध के दामों में हुई बढ़ोतरी, जानें नई कीमतें

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के आर्थिक इतिहास में आज का...

सीएम सुक्खू ने किसानों और पशुपालकों को लेकर की बड़ी घोषणाएं, MSP बढ़ाने की घोषणा

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की आर्थिकी के लिए आज का...

डलहौजी में सड़क हादसा, खाई में गिरी गाड़ी; दो की मौत, चार गंभीर रूप से घायल

चम्बा - भूषण गुरुंग पर्यटन नगरी डलहौजी की करेलनू में...