घर लौट रहे बुजुर्ग को रास्ते में ऐसे मिली दर्दनाक मौत, प्रशासन ने परिजनों को दी फौरी राहत
चम्बा – भूषण गुरुंग
चम्बा जिले की बाट पंचायत के बेही में ढांक से गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक व्यक्ति की पहचान किरपो राम (65) पुत्र हीरा निवासी गांव रौणी दी भुई के रूप में हुई है। पुलिस ने मुकद्दमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार किरपो राम बुधवार रात को जुम्महार से अपने घर की तरफ जा रहा था। जब वह बेही पहुंचा तो अचानक उसका पैर फिसल गया, जिसके चलते वह अनियंत्रित होकर रास्ते से लगभग 25 मीटर नीचे गिर गया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बारे में पता चलते ही ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। वीरवार को मेडिकल काॅलेज एवं अस्पताल चम्बा में शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। प्रशासन की ओर से मृतक के परिजनों को 25000 रुपए की फौरी राहत राशि प्रदान की गई है।
एसपी अभिषेक यादव के बोल
एसपी अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

