घर में बरामदे के बाहर सोए युवक पर तेजधार हथियार से हमला, मामला दर्ज

--Advertisement--

व्यूरो रिपोर्ट

घर में बरामदे के बाहर सोए युवक पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा तेजधार हथियार से हमला कर उसे लहुलुहान करने का मामला सामने आया है। इस घटना में घायल युवक का इलाज हमीरपुर अस्पताल में चल रहा है।

घायल गोकुल चंद (27) पुत्र स्व. अशोक कुमार निवासी सुनेहतर गगडुही ने पुलिस को बताया कि वह और उसका छोटा भाई घर के बरामदे में सोए हुए थे। रात करीब 2 बजे वह बाथरूम के लिए उठा और दोबारा सो गया। इस बीच रात को किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसके गले पर किसी तेजधार हथियार से हमला कर लहुलुहान कर दिया।

उसे छोटे भाई और माता ने गांव के युवक रोहित की गाड़ी में नादौन अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे हमीरपुर रैफर किया गया। घटना की सूचना मिलते ही एसएचओ ज्वालामुखी विजय कुमार, एसआई नाजर सिंह सहित फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए तथा परिजनों सहित अन्य लोगों के बयान दर्ज किए।

डीएसपी ज्वालामुखी आरपी जसवाल के बोल

डीएसपी ज्वालामुखी आरपी जसवाल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने संदिग्ध लोगों के बारे में जानकारी जुटाई है। बहरहाल मामला दर्ज कर आगामी करवाई जारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल पुलिस ने हिरासत में लिए दिल्ली पुलिस के 10 जवान, अवैध गिरफ्तारी को लेकर कार्रवाई

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के रोहड़ू क्षेत्र से तीन युवा...

महिला की मौत मामले ने पकड़ा तूल, CBI जांच की मांग को लेकर सड़कों पर उतरा जनसैलाब

हिमखबर डेस्क  मंडी जिला के कोटली क्षेत्र की नीलम की...

गश्त पर निकले वन मित्र पर जानलेवा हमला, आरोपियों ने जान से मारने की दी धमकी

चम्बा - भूषण गुरूंग  चम्बा जिले के चुराह वनमंडल की...

साहब! तलाक के बाद भी नहीं छोड़ा पीछा…पूर्व पति कर रहा टॉर्चर; महिला टीचर ने दर्ज करवाया केस

हिमखबर डेस्क  वैवाहिक बंधन टूटने और कानूनी तौर पर तलाक...