घर में घुसकर 2 भाइयों ने एक परिवार को दराट से हमला कर किया लहूलुहान

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

गत रात्रि लगभग 9 बजे दैहण पंचायत में एक घर में घुस कर 2 सगे भाइयों ने पारिवारिक सदस्यों पर दराट से हमला किया। जानकारी के अनुसार रात के समय 2 युवक सुरेश कुमार के घर पहुंचे। जैसे ही सुरेश की पत्नी सरोज ने दरवाजा खोला तो इन दोनों युवकों ने दराट से उसकी छाती पर प्रहार किया।

उसके बाद सरोज के हाथ पर भी इन दोनों ने वार किया, जिससे उसकी उंगली हड्डी के साथ लटक गई। उसके बाद इन दोनों ने सुरेश और बेटे ऋषि और मनीष पर हमला कर दिया। सुरेश कुमार और उनके बेटों के सिर और बाजू पर इन दोनों ने कई प्रहार करके लहूलुहान कर दिया।

सभी घायलों को सिविल अस्पताल भवारना में लाकर उनका इलाज किया गया। इस घटना को अंजाम देने वालों की पहचान अनुराग और शेखर के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि इन दोनों की सुरेश के बेटों से दिन के समय लकड़ी काटते समय कहासुनी हुई थी। इस कारण इन दोनों ने घटना को अंजाम दिया।

एसएचओ भवारना गुरुदेव सिंह के बोल 

एसएचओ भवारना गुरुदेव सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। इन दोनों को कल न्यायालय में पेश किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शाहपुर में विधायक को अपनी नेम प्लेट लगाने की लगी होड़ 

पूर्व मंत्री एवं भाजपा नेता सरवीन चौधरी ने कालियाड़ा...

हिमाचल: सेना में शामिल हुए 400 अग्निवीर, देश की सेवा करने की खाई सौगंध; यहां मिला कठोर सैन्य प्रशिक्षण

हिमखबर डेस्क  14 गोरखा ट्रेनिंग सेंटर सुबाथू में प्रशिक्षण के...

HAS की मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी, पर्सनैलिटी टैस्ट के लिए इन 71 अभ्यर्थियाें ने किया क्वालीफाई

शिमला - नितिश पठानियां  हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा संयुक्त (एचएएस)...

असिस्टैंट प्रोफैसर के पर्सनैलिटी टैस्ट के परिणाम घोषित

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने स्वास्थ्य शिक्षा...