ग्राम पंचायत जांगल की पहली ग्राम सभा का हुआ आयोजन

--Advertisement--

Image

महिंद्र सिंह:बग्गा-कुठेड़

आज दिनांक 28 जुलाई 2021 को ग्राम पंचायत जांगल की पहली ग्राम सभा का आयोजन हुआ । कोरोना काल के बाद ये पहली ग्राम सभा थी । जिसमे सबसे पहले लोगों को पंचायत द्वारा कोरोना के प्रति जागरूक किया गया ।

उसके उपरांत ग्राम सभा शुरू की गई । जिसमें विशेष तौर पर आई.आर.डी.पी., अंत्योदय, पी.डी. एस,बी.पी.एल परिवारों की छंटनी पर बर्तालाप हुई । जिसमें पात्र लोगों को इसमें डाला गया और अपात्र लोगों को सूची से बाहर निकाला गया ।

साथ ही जिनके घर कच्चे हैं उनको प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्के मकानों में डाला गया । और साथ ही भूमि कटाव के संरक्षण पर विचार-विमर्श किया गया ।

इस मौके पर पंचायत प्रधान श्री मदन राणा,उप-प्रधान योगेश कुमार, पंचायत सचिव सीमा,वी डी सी मेम्बर अनु शर्मा और पंचायत सदस्यों के साथ-साथ पंचायत के गणमान्य लोग उपस्थित रहे, और ग्राम सभा को सफल बनाया ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

दर्दनाक हादसा, सड़क धंसने से 300 फीट गहरी खाई में गिरी पिकअप; एक युवक की मौत

चम्बा - भूषण गुरुंग चंबा जिले के भरमौर के थल्ला...

सात से पहले आएगा पंचायत रोस्टर, एक सप्ताह तक चुनाव आचार संहिता लगने का अनुमान

हिमखबर डेस्क हिमाचल में पंचायती राज चुनाव के लिए अब...