ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री के चंबा प्रवास कार्यक्रम में आंशिक बदलाव

--Advertisement--

5 सितंबर को चंबा में रहेगा रात्रि ठहराव

चंबा, 4 सितंबर – भूषण गुरुंग

ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह 5 सितंबर से चंबा प्रवास पर होंगे । विभागीय प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री

5 सितंबर को भटियात क्षेत्र में प्राकृतिक आपदा के कारण हुए नुकसान का निरीक्षण करेंगे । वह इस दौरान तुनुहट्टी में गौ सदन तथा मरेडी पीडव्लूएमयु का निरीक्षण भी करेंगे ।

दोपहर बाद ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा को लेकर ग्रामीण विकास मंत्री बैठक की अध्यक्षता करेंगे । उसके उपरांत शाम को ग्रामीण विकास मंत्री होली में वर्षा से प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण करेंगे । उनका रात्रि ठहराव चंबा रहेगा।

6 सितंबर को तीसा में भारी बारिश के कारण हुए नुकसान का निरीक्षण करेंगे और रात्रि ठहरा भी तीसा में रहेगा ।

7 सितंबर को सत्यास में मुख्यमंत्री लोक भवन का भी निरीक्षण के साथ वर्षा से हुए नुकसान का भी जायजा लेंगे। उसके उपरांत शाम को किलाड़ में लोगों की समस्याएं सुनेंगे। उनका रात्रि ठहराव किलाड़ (पांगी) में ही रहेगा ।

8 सितंबर को ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री जनजातीय उपमंडल पांगी के मिन्धल और सुगलवास गाँव का दौरा कर विभिन्न विभागीय योजनाओं का निरीक्षण करेंगे । वे दोपहर बाद में जिला लाहौल स्पीति के उदयपुर को रवाना होंगे ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...