गोविंद सागर झील में डूबने से 29 वर्षीय युवक की मौत, शव की तलाश जारी

--Advertisement--

बिलासपुर – सुभाष चंदेल 

गोविंद सागर झील में बुधवार को 29 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। युवक का शव अब तक बरामद नहीं हुआ है, और पुलिस ने शव की तलाश के लिए अभियान शुरू कर दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोलन जिले के कसौली स्थित एक निजी होम स्टे के 36 कर्मचारी जबली के पास गोविंद सागर झील के किनारे पिकनिक मनाने आए थे।

पिकनिक के दौरान कुछ कर्मचारियों ने झील में बोटिंग का आनंद लिया और बाद में जबली श्मशान घाट के पास खाना बनाने लगे।

इसी दौरान, 29 वर्षीय अरविंद, जो उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले का निवासी था और कसौली में कुक के रूप में कार्यरत था, अपने कुछ साथियों के साथ झील में नहाने के लिए कूद पड़ा।

झील में गहराई अधिक होने के कारण वह बाहर नहीं निकल पाया और डूब गया। उसके साथी और बोट मालिक ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन वे असफल रहे।

एसएचओ हरनाम सिंह के बोल 

पुलिस अधिकारी एसएचओ हरनाम सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि युवक का शव अब तक नहीं मिला है, और उसकी तलाश जारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

क्योंकि यह आराम का मामला है…स्ट्रेट कट, ए-लाइन या अनारकली, कॉटन कुर्तियों के लिए युवतियां क्रेजी

हिमखबर डेस्क जैसे-जैसे गर्मियों का मौसम शुरू हो रहा है, वैसे-वैसे...

ढलियारा में तीखे मोड़ पर खाई में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली, 3 की मौत, 15 घायल

हिमखबर डेस्क उपमंडल देहरा के अंतर्गत ढलियारा क्षेत्र में शुक्रवार को...