शाहपुर – कोहली
शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की पंचायत सुधेड़ में बनने वाले एंबुलेंस रोड जो कि गोल डंगा, जाटेड़, हार अष्टभुजा तक दो किलोमीटर है तथा भेड – द्रमनू सड़क जो लगभग 400 मीटर है, का सर्वे लोकनिर्माण विभाग द्वारा बुधवार को शुरू किया गया।
कांग्रेस नेता एवं महिला कांग्रेस जिला महासचिव सुनीता ठाकुर ने बताया कि आज मुख्य सचेतक केबल सिंह पठानिया के आदेश से लोकनिर्माण विभाग के अधिकारियों ने इन दोनो सड़को का सर्वे किया। इस सड़क के बनने से स्थानीय जनता को लाभ होगा। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही इस सड़क का निर्माणकार्य शुरू होगा।
ये रहे उपस्थित
इस अवसर पर सर्वे के दौरान कांग्रेस नेत्री सुनीता ठाकुर, प्रधान रेखा देवी, अनुराधा, निर्मला शर्मा, प्यारे लाल, नरेंद्र, पंकु, भरत जरयाल सहित अन्य लोग मौजूद थे।

