गैस ऑन करते ही सिलैंडर ने पकड़ ली आग, फिर हुआ धमाका, लाखों का नुक्सान

--Advertisement--

गैस ऑन करते ही सिलैंडर ने पकड़ ली आग, फिर हुआ धमाका, लाखों का नुक्सान

हमीरपुर – हिमखबर डेस्क

हमीरपुर जिला के टौणीदेवी के अंर्तगत आने वाली ग्राम पंचायत कक्कड़ में शनिवार को एक दुकान में गैस सिलैंडर फटने से लाखों रुपए का नुक्सान हो गया। धमाका इतना जोरदार था कि पूरे बाजार में भगदड़ मच गई।

स्थानीय उपप्रधान सुभाष चंद ने बताया कि सुरेश कुमार पुत्र उम्दा राम, निवासी महेशकवाल कक्कड़ में दुकान करता है।सुरेश कुमार ने जैसे ही दुकान में गैस ऑन की तो वैसे ही सिलैंडर से आग की लपटें उठना शुरू हो गईं और एकदम दुकान में आग लग गई।

इस दौरान स्थानीय दुकानदारों ने सुरेश कुमार को दुकान से बाहर निकाल कर उसकी जान बचाई। इसके बाद सिलैंटर फट गया, जिसके चलते पूरी दुकान आग की भेंट चढ़ गई। हालांकि बाद में फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंच कर आग पर पा लिया।

इस घटना में दुकानदार काे करीब 3 लाख रुपए का नुक्सान हुआ है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि प्रभावित दुकानदार को जल्द आर्थिक मदद प्रदान की जाए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

भयानक हादसा: 150 मीटर गहरी खाई में गिरे वाहन के उड़े परखच्चे, हमेशा के लिए बुझ गया परिवार का चिराग

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में सड़क हादसों...