गुणा माता मंदिर की तरफ गए पर्यटक की सेल्फी लेते हुए हुई मौत

--Advertisement--

Image

धर्मशाला, राजीव जस्वाल

पर्यटन नगरी मैक्लोडगंज में वीरवार को ढांक से गिरे एक पर्यटक की मौत हो गई। पर्यटक सैल्फी लेने के लिए ढांक पर खड़ा था कि अचानक संतुलन बिगड़ने से खाई में गिर गया और उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान पंजाब के लुधियाना निवासी विक्रमजीत के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार विक्रमजीत अपने परिवार सहित मैक्लोडगंज घूमने के लिए आया था। वीरवार को वह परिवार के साथ नड्डी के समीप गुणा माता मंदिर की तरफ गया था। इस दौरान रास्ते में एक ढांक पर सैल्फी ले रहा था और वीडियो बना रहा था। सैल्फी लेते समय अचानक वह अपना संतुलन खो बैठा और ढांक से नीचे गिर गया। गंभीर रूप से घायल होने के चलते उसकी मौत हो गई।

पुलिस थाना मैक्लोडगंज के एएसआई राकेश परमार ने बताया कि लुधियाना का विक्रमजीत अपने परिवार सहित मैक्लोडगंज घूमने आया था और वीरवार को गुणा माता मंदिर के रास्ते में ढांक पर सैल्फी खींचने के दौरान वह खाई में गिर गया। मृतक के शव को क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला लाया गया है, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट के लिए अब और जमीन लेगी सरकार, अधिग्रहण की अधिसूचना जारी

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा के गगल एयरपोर्ट को विस्तार देने की...

माता के दर्शन कर लौट रहे पंजाब के श्रद्धालुओं का ट्रक पलटा, मची चीख-पुकार

हिमखबर डेस्क  ज्वालाजी माता मंदिर के दर्शन कर पंजाब लौट...

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया रक्तदान शिविर

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया...