गायत्री मंदिर रजोल से पांच गांवों को जोड़ने बाले रास्ते की हालत खस्ता

--Advertisement--

शाहपुर – नितिश पठानियां

विधानसभा क्षेत्र शाहपुर में विकास आज के युग में कोसों दूर है। जिसका प्रमाण रजोल, अमबाडी, भाटी, मकरोटी, ऊपाऊ के गांवों में देखने को मिल रहा हैं।

बताते चलें, यह मार्ग गायत्री मंदिर रजोल से अमबाडी चौक तथा चार पांच गांवों को जोड़ता है। इसकी हालत इतनी खस्ताहाल है कि आज तक किसी ने इसकी सुद तक नहीं ली।

वहीं हर रोज बारिश में 200 मीटर लंबे बहते हुए पानी व कीचड़ से भरे रास्ते में विद्यार्थी कई बार फिसल कर गिर जाते हैं। जिससे उनकी ड्रेस व बैग की सामग्री भी गंदी हो जाती है।

ग्रामीणों ने बताया कि वे सडक के सुधार के लिए कई बार संबंधित अधिकारी व पंचायत प्रधान, जनप्रतिनिधियों को लिखित व मौखिक शिकायत कर चुके हैं। लेकिन किसी अधिकारी या जनप्रतिनिधि ने आज तक इस ओर ध्यान नहीं दिया है। या यु कहे की विभाग काम ही नहीं करना चाहता है।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि जल्द ही इस मार्ग का निर्माण नहीं किया गया, तो स्कूली विद्यार्थियों के साथ चरणबद्ध आंदोलन करेंगे।

पंचायत प्रधान के बोल 

जब इस बारे में जब पंचायत प्रधान सपना से बात हुई तो उन्होंने कहा कि बारिश की बजह से रास्ते का काम रूका हुआ है। जैसे ही बारिशें बंद हो जाती है, तो द्वारा काम शुरू कर दिया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शिवरात्रि: 300 साल बाद महाशिवरात्रि पर दुर्लभ संयोग, इन राशियों में बन रहे चार शक्तिशाली राजयोग

शाहपुर - नितिश पठानियां महाशिवरात्रि का त्योहार 15 फरवरी को मनाया...

गिरड माता मंदिर जलने से सदमे में लोग; खाना-पीना छोड़ा, सरकार से मदद की आस

चम्बा - भूषण गुरुंग हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के...

हिमाचल के स्कूलों में 1 मार्च से बच्चों के लिए मोबाइल पर रोक, जारी होगी SOP

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में एक मार्च...