गाड़ी में जा रहे लोगों का रास्ता रोककर बरसाए लात-घूंसे व डंडे, मामला दर्ज

--Advertisement--

गाड़ी में जा रहे लोगों का रास्ता रोककर बरसाए लात-घूंसे व डंडे, मामला दर्ज

शिमला – नितिश पठानियां

निजी कार्य से सहयोगियों के साथ गाड़ी में जा रहे लोगों पर 2-3 वाहनों में सवार होकर आये करीब डेढ दर्जन लोगों ने रास्ता रोककर मारपीट की।

नेरवा थाना में जगदीश ऊर्फ नीटू पुत्र रामिया राम, निवासी गांव बानीपुल, डाकघर ईड़ा, तहसील नेरवा ने बताया कि वह अपने छोटे भाई कंवर सिंह और सहकर्मियों सुरेंद्र, राकेश ऊर्फ रेखी, राकेश शर्मा और संदीप के साथ अपने निजी कार्य के लिए वाहन संख्या एचपी.08ए.3399 में सांडली की ओर जा रहे थे तो जब वह नेरवा कॉलेज के पास पहुंचे, तभी 2-3 गाड़ियां वहां आकर रुकी और उनमें से लगभग 15-16 लोग उतरे, जिन्होंने उनका रास्ता रोका और गाली-गलौच शुरू कर दी।

इसके बाद उन सभी ने लात-घूंसों व डंडों से उन पर हमला कर दिया। इस हमले में केवल उसके भाई कंवर सिंह को चोटें आईं। बाद में जब उन्होंने उन व्यक्तियों की पहचान की तो इसमें अरविंद भिक्टा पुत्र रूप सिंह निवासी गांछ कलारा, दिनेश झाल्टा, विक्रांत गजटा, वीरेंद्र भीमटा ऊर्फ शंकर, प्रीतम भीमटा, सोहन सिंह, नरेंद्र भीमटा, वीरेंद्र कलाईक, दिनेश, मनीष ऊर्फ मोनू, योगेंद्र पुरटा आदि शामिल थे।

इस झगड़े के दौरान उसके गले और बाजू से दो सोने की चेन भी खो गई। पुलिस ने बीएनएस की धारा 126(2), 115(2), 191(2), 190, 351(2), 352 के तहत मामला दर्ज कर अन्य पहलुओ की जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...