गहरी खाई में गिरी कार… बाप-बेटे की मौत, मां सहित 3 गंभीर रूप से घायल

--Advertisement--

गहरी खाई में गिरी कार… बाप-बेटे की मौत, मां सहित 3 गंभीर रूप से घायल

शिमला – नितिश पठानियां 

चौपाल उपमंडल में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां माटल से पुलबाहल की ओर जा रही एक कार रिऊणी के पास गल्लू नाला के निकट अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।

हादसे में बाप-बेटे की मौत हो गई, जबकि कार में सवार तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इन्हें आईजीएमसी रैफर किया गया है।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस टीम भी तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को खाई से निकालकर अस्पताल पहुंचाया।

जानकारी के अनुसार यह हादसा वाहन चालक की लापरवाही के चलते हुआ। कार (HP 08A-5934) को चला रहे दीपक शर्मा (27) निवासी गांव शिल्ली, डाकघर पुलबाहल तहसील चौपाल ने नियंत्रण खो दिया जिससे वाहन सीधे गहरी खाई में जा गिरा।

हादसे में दीपक और उनके पिता राम लाल (57) की मौत हो गई। कार में सवार अन्य लोग राजेश शर्मा (28) निवासी थानाधार, पंकज शर्मा (25) निवासी धनेश्वर और सुमन (51) पत्नी राम लाल घायल हो गए हैं। तीनों को चौपाल अस्पताल से आईजीएमसी रैफर किया गया है।

डीएसपी चौपाल सुशांत शर्मा के बोल 

डीएसपी चौपाल सुशांत शर्मा ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि थाना चौपाल में राजेश शर्मा के बयान पर बीएनएस की धारा 281 व 125(क) के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल पुलिस ने हिरासत में लिए दिल्ली पुलिस के 10 जवान, अवैध गिरफ्तारी को लेकर कार्रवाई

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के रोहड़ू क्षेत्र से तीन युवा...

महिला की मौत मामले ने पकड़ा तूल, CBI जांच की मांग को लेकर सड़कों पर उतरा जनसैलाब

हिमखबर डेस्क  मंडी जिला के कोटली क्षेत्र की नीलम की...

गश्त पर निकले वन मित्र पर जानलेवा हमला, आरोपियों ने जान से मारने की दी धमकी

चम्बा - भूषण गुरूंग  चम्बा जिले के चुराह वनमंडल की...

साहब! तलाक के बाद भी नहीं छोड़ा पीछा…पूर्व पति कर रहा टॉर्चर; महिला टीचर ने दर्ज करवाया केस

हिमखबर डेस्क  वैवाहिक बंधन टूटने और कानूनी तौर पर तलाक...