गदियारा में ब्रेन स्ट्रोक व कार्डियो पलमनरी रिससिटेशन पर जगाई जागरूकता की अलख

--Advertisement--

पालमपुर – बर्फू

“द हंस फाउंडेशन” द्वारा महाकाल ब्लॉक के गदियारा गांव में 23 लोगों की निशुल्क स्वास्थ्य जाँच की गई और साथ में स्ट्रोक व कार्डियो पलमनरी रिसीससिटेशन पर लोगों को जागरूक किया।

चिकित्सक ने लोगों को सीपीआर के बारे में बताया। उन्होंने बताया की CPR की फुल फॉर्म कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन होती है। सीपीआर एक इमरजेंसी लाइफ सेवर प्रक्रिया है, जिसे तब किया जाता है जब दिल धड़कना बंद कर देता है।

हार्ट ऑर्गेनाइजेशन के अनुसार, कार्डिएक अरेस्ट के बाद तत्काल सीपीआर देने से बचने की संभावना दोगुनी या तिगुनी हो सकती है। ये सब जानकारी चिकित्सक द्वारा लोगों को बताई गयी।

ये रहे उपस्थित

जागरूकता शिविर में “द हंस फाउंडेशन” टीम से सामाजिक सुरक्षा अधिकारी सुमेधा, चिकित्सक सोनम , फार्मासिस्ट अमोल ,लैब टेकनीशियन सुरेंदर और पायलट चमन मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ATS के विरोध में वाहन ऑपरेटर्स करेंगे चक्का जाम, …तो स्कूलों में रहेगी छुट्टी? प्रशासन की तैयारी

हिमखबर डेस्क जिला कांगड़ा में कमर्शियल वाहन ऑपरेटर परिवहन नीतियों...