खेल छात्रावास ऊना, बिलासपुर और खेलो इंडिया उत्कृष्टता केंद्र बिलासपुर में प्रवेश के लिए ट्रायल 6 मई से – दीप्ति वैद्य

--Advertisement--

मंडी, 1 मई – अजय सूर्या 

जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी मण्डी दीप्ति वैद्य ने बताया कि युवा सेवा एवं खेल विभाग खेल छात्रावास ऊना, बिलासपुर और खेलो इंडिया उत्कृष्टता केंद्र बिलासपुर हेतु सत्र 2024-25 के लिए प्रवेश के लिए इंदिरा स्टेडियम ऊना और लुहणू स्टेडियम बिलासपुर में स्पर्धावार ट्रायल ले रहा है।

उन्होंने बताया कि खेल छात्रावास ऊना में लडकों के प्रवेश के लिए वॉलीबाल और कुश्ती ट्रायल 6 मई और हॉकी व जूडों के ट्रायल 7 मई को प्रातः 10 बजे से शुरू होंगे। खेल छात्रावास बिलासपुर में लडकों एवं लडकियों के प्रवेश के लिए एथलेटिक्स और लडकों के लिए हैण्डबाल के ट्रायल 9 मई और लडकों और लडकियों के लिए कबड्डी ट्रायल 10 मई को प्राप्त 10 बजे शुरू होंगे।

खेलो इंडिया उत्कृष्टता केन्द्र बिलासुपर तथा खेल छात्रावास में लडकों एवं लडकियों के लिए प्रवेश के लिए एथलेअिक्स, जूडो, और बाॅक्सिंग के लिए 11 तथा 12 मई को प्राप्त 10 बजे से ट्रायल शुरू होंगे ।

उन्होंने बताया कि प्रवेश के इच्छुक खिलाड़ियों को अपनी शैक्षणिक, आयु प्रमाणपत्र एवं खेल उपलब्धियों के मूल प्रमाणपत्रों का एक सैट सत्यापित छायाप्रति तथा दो पासपोर्ट फोटो परीक्षण केंन्द्र में लानी होगी। खेल छात्रावास व खेलो इंडिया उत्कृष्टता केन्द्र बिलासपुर हेतु खिलाड़ियों का पंजीकरण ऑनलाइन 8 मई 2024 तक होगा।

जिस हेतु इच्छुक आवेदनकर्ता निर्धारित प्रोफार्मा विभागीय वेबसाईट himachal.nic.in/yss  से डाउनलेाड करके आवेदन पत्र को भरकर सम्बन्धित जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी बिलासपुर तथा उना की ईमेल dyssobilaspur@gmail.com & Dscuna@gmail.com के माध्यम से प्रेषित कर सकते है।

ऑनलाइन पंजीकरण केवल उन अभ्यर्थियों के लिए है, जो किसी कारणवश ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन नहीं कर पाएंगे । ऐसे अभ्यर्थियों का प्राप्तः नौ बजे से लुहणू स्टेडियम बिलासपुर तथा इंदिरा स्टेडियम ऊना में पंजीकरण किया जाएगा। ट्रायल देने वाले अभ्यर्थियों को टीए/डीए नहीं दिया जाएगा ।

उन्होंने बताया कि प्रवेश के लिए खिलाडियों की आयु सीमा 13 से 19 वर्ष निर्धारित की गई है लेकिन वरीयता 13 से 15 वर्ष आयु के खिलाड़ियों को दी जाएगी। इसके अलावा स्कूली खेल राज्य व राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन तथा उदीयमान खिलाडियों को प्राथमिकता दी जाएगी।

चुने हुए खिलाडियों को मुफ्त आवास, भोजन, चिकित्सा, बीमा, खेल किट, खेल सामान इत्यादि सुविधाएं दी जाएगी । चयन प्रतियोगिता में प्रवेश के लिए 13 वर्ष आयु वर्ग के आवेदनकर्ता के लिए लम्बाई 158 सेंटीमीटर एवं वनज 43 किलोग्राम, 14 वर्ष आयु वर्ग के लिए लम्बाई 164 सेंटीमीटर एवं वजन 49 किलोग्राम तथा 15 वर्ष आयु वर्ग के लिए लंबाई 165 सेंटीमीटर एवं वजन 50 किलोग्राम  न्यूनतम शारीरिक मापदंड निर्धारित किया गया है।

सम्बन्धित खेलो में राज्य या राष्ट्रीय सब जूनियर व स्कूली स्तर के पदक विजेता खिलाड़ी न्यूनतम शारीरिक मापदण्ड न पूरे करने पर भी चयन प्रक्रिया में प्रविष्टि के लिए पात्र होंगे। जिला युवा सेवा एवं  खेल अधिकारी, मंडी ने मंडी जिला के सभी खिलाड़ियों से इस ट्रायल में बढ-चढ कर भाग लेने का आवाहन किया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल पुलिस ने हिरासत में लिए दिल्ली पुलिस के 10 जवान, अवैध गिरफ्तारी को लेकर कार्रवाई

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के रोहड़ू क्षेत्र से तीन युवा...

महिला की मौत मामले ने पकड़ा तूल, CBI जांच की मांग को लेकर सड़कों पर उतरा जनसैलाब

हिमखबर डेस्क  मंडी जिला के कोटली क्षेत्र की नीलम की...

गश्त पर निकले वन मित्र पर जानलेवा हमला, आरोपियों ने जान से मारने की दी धमकी

चम्बा - भूषण गुरूंग  चम्बा जिले के चुराह वनमंडल की...

साहब! तलाक के बाद भी नहीं छोड़ा पीछा…पूर्व पति कर रहा टॉर्चर; महिला टीचर ने दर्ज करवाया केस

हिमखबर डेस्क  वैवाहिक बंधन टूटने और कानूनी तौर पर तलाक...