खाई में गिरने से 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, CCTV में कैद हुआ वीडियो

--Advertisement--

श्री रेणुका जी,16 नवंबर – नरेश कुमार राधे

विधानसभा क्षेत्र रेणुकाजी में खाई में गिरने से एक 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार बुजुर्ग ददाहू से पैदल बायरी की तरफ जा रहा था। इसी दौरान वह अचानक लड़खड़ाकर गहरी खाई में जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया।

जिसका वीडियो CCTV में कैद हो गया। फुटेज के अनुसार व्यक्ति नशे की हालत में प्रतीत हो रहा था। व्यक्ति को  घायलवस्था में ददाहू अस्पताल ले जाया गया जहां से गंभीर हालत में देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे नाहन रैफर किया गया।

जहां रास्ते में ही व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान सुभाष चंद्र उम्र 70 वर्ष निवासी ददाहू के रूप में हुई है। जोकि यमुनानगर हरियाणा का रहने वाला था और पिछले काफी समय से ददाहू में ही रह रहा था।

उधर, पुलिस टीम जांच में जुटी है। आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर व्यक्ति लड़खड़ा कर खुद खाई में गिरता हुआ पाया गया।

थाना प्रभारी रणजीत सिंह राणा के बोल

थाना प्रभारी रणजीत सिंह राणा ने केस की पुष्टि करते हुए बताया कि व्यक्ति को खाई में गिरने के कारण गंभीर चोटें आई है जिस कारण उसकी मौत हो गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ATS के विरोध में वाहन ऑपरेटर्स करेंगे चक्का जाम, …तो स्कूलों में रहेगी छुट्टी? प्रशासन की तैयारी

हिमखबर डेस्क जिला कांगड़ा में कमर्शियल वाहन ऑपरेटर परिवहन नीतियों...