खनन माफिया के खिलाफ डिप्टी CM सख्त, अधिकारीयों को कड़ी कार्रवाई के निर्देश

--Advertisement--

Image

ऊना, 13  जनवरी – अमित शर्मा 

डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने अग्निहोत्री ने अपने गृह जिला में विकास को गति देने के लिए कमर कस ली है। इसी कड़ी के तहत वीरवार देर शाम अग्निहोत्री ने प्रशासनिक अधिकारीयों के साथ-साथ सभी विभागों के अधिकारियों के साथ एक बैठक की।

इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को जिला के विकास के लिए प्रोजेक्ट तैयार करने के निर्देश दिए, ताकि ऊना जिला को विकास की दृष्टि से आगे बढ़ाया जा सके।

इस दौरान अग्निहोत्री ने अधिकारियों को नशा और खनन के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। बैठक के दौरान डिप्टी सीएम ने कई विभागों के ढुलमुल रवैये को लेकर विभागाध्यक्षों की जमकर क्लास भी लगाई।

मुकेश अग्निहोत्री ने  अधिकारियों  को दो टूक जिला के विकास पर ध्यान केंद्रित करने की चेतावनी भी दी है। वहीं उन्होंने अधिकारियों को 10 दिनों के भीतर अपने-अपने विभाग के द्वारा जिला में विकास कार्यों को लेकर खाका तैयार करने के निर्देश दिए है।

अग्निहोत्री ने कहा कि ऊना के सभी विधानसभा क्षेत्रों में एक समान विकास के लिए  अधिकारियों को ऐसे प्रोजेक्ट तैयार करने चाहिए, जिससे जिला की सुंदरता बढ़े और जिला एक मॉडर्न जिला के रूप में उभरकर सामने आए।

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि पिछली सरकार की खनन के खिलाफ काम करने की इच्छाशक्ति नहीं थी, लेकिन अब सरकार बदल चुकी है। उन्होंने जिला में अवैध खनन गतिविधियों को किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि जिला से बाहर जो लोग खनन सामग्री ले जा रहे हैं, उसे तुरंत बंद किया जाए और इसके साथ ही नदी नालों में मशीनरी के प्रयोग पर पूर्णतया रोक लगाई जाए।

अग्निहोत्री ने अधिकारियों को नशे के खिलाफ लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ नशे के कारोबार में संलिप्त लोगो की धरपकड़ के भी निर्देश दिए।

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि जिला ऊना में सिंथेटिक ड्रग्स को मिटाने के लिए अधिकारीयों को जिस भी तरह की कार्रवाई करनी हो उसे अंजाम दिया जाए।

वहीं जिला के बॉर्डर पर पंजाब में बैठे नशा तस्करों के खिलाफ भी सर्जिकल स्ट्राइक करने के आदेश दिए गए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

राम सिंह पठानियां पर था मां चंडी का विशेष आशीर्वाद

कठिन परिस्थितियों में भी जब वीर राम सिंह पठानियां...

हिमाचल में 5 अप्रैल को शाम 8 बजे से ठप्प हो जाएंगी 108 और 102 एम्बुलैंस सेवाएं, कर्मचारियों ने किया हड़ताल का ऐलान

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़...

शूलिनी विश्वविद्यालय: छात्र की मौत मामले में जांच तेज, जुन्गा लैब भेजा सुसाइड नोट

हिमखबर डेस्क सोलन शहर की मधुबन कॉलोनी में रोहड़ू के...