खड्ड के किनारे लकड़ियाँ लाने गई महिला की डूबने से मौत

--Advertisement--

खड्ड में डूबने से महिला की हुई मृत्यु, खड्ड के किनारे गई थी लकड़ियाँ लाने

मंडी/गोहर – अजय सूर्या

मंडी जिले के उपमंडल गोहर की पंचायत शाला में खड्ड के किनारे लकड़ी लाने गई महिला का पाँव फ़िसलने से खड्ड में गिर जाने से उनकी मौत हो गई।

बता दे कि महिला एक बजे के करीब खाना खाना खाकर खड्ड के किनारे लकड़िया लाने गई थी। जहाँ पर उनका पाँव फिसला और वो खड्ड में गिर गई। महिला का शव जहाँ पर वो गई थी, वहाँ से लगभग दो सौ मीटर दूर दो बड़े पत्थरो के बीच फंसा हुआ मिला।

थाना प्रभारी गोहर लाल सिंह के बोल

थाना प्रभारी गोहर लाल सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को स्थानीय लोगो की मदद से बाहर निकाला और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जायेगा। मृतिका की उम्र 80 वर्ष और उनकी पहचान बणकी देवी पत्नी स्वर्गीय पोलडू राम गांव शाला के रूप में हुई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

दो दिन की बारिश में ही दरकने लगी धर्मशाला के पास चोहला की पहाड़ी, असुरक्षित घोषित

हिमखबर डेस्क अप्रैल माह में हुई बेमौसम बारिश ने पर्यटन...

मशहूर गायिका आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

हिमखबर डेस्क बॉलीवुड की मशहूर पार्श्व गायिका आशा भोसले ने...