क्रेशरों में रेता, बजरी, जीरा आदि अन्य सामग्री के दाम हो एक बराबर

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

माननीय बिधायक केवल सिंह पठानिया के माध्यम से प्रदेश की ए क्लास ठेकेदार एसोसिएशन माननीय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू एव लोकनिर्माण बिभाग के मंत्री विक्रमादित्य के समक्ष मिले।जिसमे उनोहने अपनी मांगे मुख्यमंत्री के समक्ष रखी कि प्रदेश में चल रहे सभी क्रेशरों में रेता, बजरी, जीरा आदि अन्य सामग्री के दाम एक बराबर हो।

जिससे प्रदेश की जनता न लुटे ओर प्रदेश में लोकनिर्माण बिभाग के सड़को के कार्यो की टेंडर प्रक्रिया प्रदेश के ठेकेदारों के हितों को ध्यान में रख कर होनी चाहिए। इकठ्ठा पैकेज लगाने के बजाए छोटे छोटे पैकेज लगा कर टेंडर किये जायें जिससे प्रदेश के ठेकेदारों को काम मिले ।

उन्होंने ये भी मांग रखी कि ठेकेदारों को जो भी कार्य मिले उनमे कार्यो को पूरा करने के लिए तय सीमा रखी जाए।जिससे विकास कार्य जल्दी से जल्दी पूरे हो।

ये रहे उपस्थित

इस मौके पर राम कुमार संसदीय सचिव, नवनीत शर्मा ए क्लास ठेकेदार एसोसिएशन अध्यक्ष, चन्द्र शेखर डोगरा जरनल सेक्टरी, नवनीत शर्मा उपाध्यक्ष आदि गणमान्य ठेकेदार मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ATS के विरोध में वाहन ऑपरेटर्स करेंगे चक्का जाम, …तो स्कूलों में रहेगी छुट्टी? प्रशासन की तैयारी

हिमखबर डेस्क जिला कांगड़ा में कमर्शियल वाहन ऑपरेटर परिवहन नीतियों...