कौल सिंह चुनाव जीत गए होते, तो आज सुखविंदर सुक्खू की जगह हिमाचल के मुख्यमंत्री होते

--Advertisement--

Image

मंडी – डॉली चौहान

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि प्रदेश में हमारी पार्टी सत्ता में आई है, लेकिन सबसे बड़ा मलाल द्रंग विधानसभा क्षेत्र की सीट हारने का है।

उन्होंने कहा कि ये बड़े ही अफसोस कि बात है कि कौल सिंह ठाकुर जैसे सीनियर नेता जो 8 मर्तबा विधायक, चार बार मंत्री, विधानसभा स्पीकर और पार्टी के अध्यक्ष रहे, उन्हें द्रंग के मतदाताओं ने इतने सीनियर नेता को हरा दिया।

उन्होंने कहा कि कौल सिंह ठाकुर चुनाव जीते होते तो आज सुखविंदर सिंह सुक्खू की जगह मुख्यमंत्री होते। सीएम सुक्खू के शपथ ग्रहण समारोह दौरान मुझे कौल सिंह ठाकुर रास्ते मे मिले।

उस दौरान मैंने कहा कि चुनाव जीते होते तो सुक्खू की जगह आप सीएम की शपथ ले रहे होते। जिस पर कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि यह सब भाग्य की बात है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

दर्दनाक हादसा, सड़क धंसने से 300 फीट गहरी खाई में गिरी पिकअप; एक युवक की मौत

चम्बा - भूषण गुरुंग चंबा जिले के भरमौर के थल्ला...

सात से पहले आएगा पंचायत रोस्टर, एक सप्ताह तक चुनाव आचार संहिता लगने का अनुमान

हिमखबर डेस्क हिमाचल में पंचायती राज चुनाव के लिए अब...