
हिमखबर – डेस्क
हिमाचल प्रदेश के जिला काँगड़ा की ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के विशाल चौहान जो कि नियांगल (त्रिलोकपुर, कोटला) गांब से सम्बंधित है। जिन्होंने रसायन विज्ञान में स्नातकोत्तर, बी ऐड में शिक्षा प्राप्त की है।
परिचय
बात करे विशाल चौहान की तो 1990 में राष्ट्रिय स्वयं सेवक संघ के स्वयं सेवक बने व 1995 में नियांगल शाखा के मुख्य शिक्षक का दायित्व रहा, तथा 1998 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् (ABVP) से जुड़े।
उसके बाद विशाल चौहान ने धर्मशाला कॉलेज में केंद्रीय छात्र संघ(SCA) के 2002 के चुनावो में भारी मतो से जीत हासिल कर महासचिव चुने गए। 2004 से 2007 तक विशाल चौहान ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् (ABVP) के पूर्ण कालिक कार्यकर्ता के रूप में कार्य किया।
आपको बता दें कि 2009 से 2012 तक भारतीय जनता युवा मोर्चा भाजयुमो (BJYM) जिला काँगड़ा के महामंत्री रह चुके है। 2013 से 2016 तक उन्होंने भारतीय जनता युवा मोर्चा भाजयुमो (BJYM) के प्रदेश महामंत्री के रूप में कार्य किया।
राजनितिक परिचय
बात करे विशाल चौहान के राजनितिक परिचय की तो 2009 में वे बीजेपी से जुड़े और 2022 तक पार्टी पदानुक्रम के भीतर कई पदों पर कार्य किया, जहाँ से वे धीरे धीरे भाजपा में प्रदेश सचिव के पद पर पहुँचे।
यह 2009 से 2012 तक भारतीय जनता युवा मोर्चा भाजयुमो (BJYM) जिला काँगड़ा के महामंत्री रह चुके है। 2013 से 2016 तक विशाल चौहान ने भारतीय जनता युवा मोर्चा भाजयुमो (BJYM) के प्रदेश महामंत्री के रूप में कार्य किया। 2016 से 2019 तक भारतीय जनता युवा मोर्चा भाजयुमो (BJYM) के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके है।
जिनके अध्यक्ष काल में प्रदेश में 2017 के विधानसभा चुनाव व 2019 के लोकसभा चुनावों में प्रदेश के हजारों युवाओं को पार्टी की विचारधारा से न केवल से जोड़ा बल्कि अपने संघठन कौशल से पार्टी कार्य मे युवाओं की भूमिका बनाई। जिसका परिणाम यह रहा कि प्रदेश के युवा भाजपा के पक्ष में खड़े हुए। जिससे प्रदेश में भाजपा की सरकार भी बनी तथा 2019 के लोकसभा चुनावों में भाजपा 68 विधानसभा में लीड लेते हुए चारों उम्मीदवार भारी मतों से जीत कर सांसद बने।
जानकारी के लिए बता दे कि वह 2020 से अभी तक भारतीय जनता पार्टी में प्रदेश सचिव हैं तथा भाजपा संगठनात्मक जिला पालमपुर के प्रभारी का दायित्व निभाते हुए भारतीय जनता पार्टी को प्रदेश में मज़बूत करने का कार्य कर रहे है।
