कोरोना की भेंट चढ़ा चुवाड़ी का लखदाता छिंज मेला,निभाई रस्में

--Advertisement--

Image

चुवाड़ी, भूषण गुरुंग 

 

कोरोना काल में सरकार की तरफ से मेलों व कुश्तियों पर लगाए प्रतिबंध की वजह से इनके आयोजन जरूरी रस्मों तक ही सीमित हो गए हैं। इसी कड़ी में बाबा लखदाता छिज मेला कमेटी चुवाड़ी के सदस्यों ने वीरवार को विधिवत तरीके से पूजा-अर्चना कर झंडा रस्म अदा की।

 

छिज कमेटी के सदस्यों ने लखदाता से सभी लोगों के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। भगवान से प्रार्थना करते हुए कहा कि अगले साल यह मेला खुशियां लेकर आए।

 

छिज मेला कमेटी चुवाड़ी के अध्यक्ष टेक चंद गोस्वामी ने कहा कि वर्तमान समय में कोरोना संक्रमण पूरी तरह से काबू में नहीं आया है। इसे ध्यान में रखते हुए छिज मेले की औपचारिकता निभाते हुए पूजा अर्चना की गई। उन्होंने कहा कि जब तक संक्रमण का खतरा पूरी तरह से समाप्त नहीं हो जाता है, तब तक आयोजनों पर से रोक शायद ही हटे।

 

इसलिए लोग जरूरी रस्मों की अदायगी ही करें। ऐसा न करने पर भीड़ एकत्रित होगी, जिससे संक्रमण के फैलने का खतरा बढ़ सकता है। इसके अलावा सरकार ने कोरोना क‌र्फ्यू में पहले से कहीं अधिक रियायत दे दी हैं। ऐसे में लोग घरों से बाहर निकलकर अपने विभिन्न कार्यों से बाजारों सहित अन्य स्थानों का रुख कर रहे हैं। लोगों को इस दौरान सबसे अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है।

 

उन्होंने लोगों से अपील की है कि कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए घरों से बाहर निकलते समय मुंह पर हमेश मास्क पहनें तथा शारीरिक दूरी के नियम का पालन करें। हाथों को बार-बार साबुन या सैनिटाइजर के साथ साफ करते रहें।

 

इस मौके पर उपाध्यक्ष अरविद पाठक, सचिव केके शांडिल्य, विद्या सागर मेहरा, अश्वनी शर्मा, रत्न चंद मेहता, कुशमेश महाजन, संदीप सोगा, कुलदीप शांडिल्य, अरविद शर्मा, सन्नी शेख मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सुक्खू सरकार का बजट जिला कांगड़ा में पर्यटन विकास के साथ, गांव-गरीब को करेगा सशक्त

शाहपुर - नितिश पठानियां  मुख्यमंत्री द्वारा प्रस्तुत हिमाचल प्रदेश बजट...

जुआरी मेले के दौरान सामाजिक कार्य सेवा में जुटे रनर्स

सेथन की ऊंचाइयां में होगी स्नो मैराथन लीग कुल्लू -...

हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया शिक्षक भर्ती परीक्षा का रिजल्ट

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने प्रदेश के...

कड़े फैसले रहेंगे जारी, आत्मनिर्भर हिमाचल की परिकल्पना : सुक्खू

हिमखबर डेस्क  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जो बजट...