कोठीपुरा में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस धूमधाम के साथ मनाया

--Advertisement--

बिलासपुर – सुभाष चंदेल

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोठीपुरा जिला बिलासपुर में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। स्कूल प्रधानाचार्या निर्मला ठाकुर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत 23 अगस्त 2023 को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र पर उतरने वाला पहला देश बना था।

पूरे देश में चंद्रयान 3 की इन उपलब्धियों के उत्सव के आयोजन के लिए 23 अगस्त को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस घोषित किया गया है। इस वर्ष पहला अंतरिक्ष दिवस मनाया जा रहा है। आज का दिन पूरे देश को हमेशा चंद्रयान-3 मिशन की चंद्रमा की सतह पर सफल लैंडिंग की याद दिलाता रहेगा।

आज के ही ऐतिहासिक दिन चंद्रयान-3 मिशन ने पूरी दुनिया में भारत का डंका बजा दिया था। इस अवसर पर विद्यालय में विशेष कक्षाएं,व्याख्यान आदि कार्यक्रम आयोजित किए गए। साल 2024 के लिए राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के लिए थीम “चंद्रमा को छूते हुए जीवन को छूना: भारत की अंतरिक्ष गाथा” रखा गया है।

oplus_0

इस अवसर पर विद्यालय में ईको क्लब प्रभारी सोनिया शर्मा प्रवक्ता रसायन विज्ञान के द्वारा अंतरिक्ष विषय पर क्विज प्रतियोगिता, पेंटिंग प्रतियोगिता आदि का आयोजन किया गया। चित्रकला प्रतियोगिता में अंकिता ने प्रथम, कनिका शर्मा ने द्वितीय और पलक ने तृतीय स्थान हासिल किया। क्विज प्रतियोगिता में  सूरज और प्रशांत ने प्रथम, स्नेहा और पलक ने द्वितीय और  रितेश व  निखिल ने तृतीय स्थान हासिल किया।

वहीं विद्यार्थियों ने प्रातःकालीन प्रार्थनासभा के बाद समाचार वाचन के साथ अंतरिक्ष दिवस और इसरो की प्रमुख उपलब्धियों की जानकारी देते हुए इसे एक उत्सव के रूप में मनाया। इस अवसर पर सभी अध्यापक व प्राध्यापक उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पहले पत्नी की तेजधार हथियार से की हत्या, फिर खुद भी लगाई फांसी

चम्बा - भूषण गुरूंग  जिला चंबा के विकास खंड मैहला...

डिप्लोमा एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों के साक्षात्कार 23 को

हिमखबर डेस्क  बद्दी की प्रसिद्ध कंपनी जूपिटर सोलर टैक प्राइवेट...