कोटला: कार और बाइक की हुई जबरदस्त टक्कर,बाइक सवार घायल

--Advertisement--

Image

कोटला -स्वयंम

पठानकोट – मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोटला के पास एक कार और बाइक की जबरदस्त टक्कर हो गई । जिसमें बाइक सवार को गंभीर चोटें आई।

जानकारी के अनुसार कोटला पुलिस चौकी प्रभारी संजय शर्मा को इस दुर्घटना की सूचना मिली, सूचना मिलते ही संजय शर्मा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

उन्होंने बताया कि कार पीबी 08ए5 -9229 मंजीत सपुत्र होशियार सिंह निवासी कंडवाल पंजाब और बाइक एचपी 57 – 3063 नसीब सपुत्र चमन लाल गांव बल्ला कोटला की विपरीत दिशा से आ रही कार ने टक्कर मार दी, जिसमें बाइक चालक नसीब बुरी तरह से घायल हो गया जिसको उपचार के लिए नूरपुर अस्पताल ले जाया गया।

गौरतलब है कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर बसे कोटला में पीएचसी तो है, लेकिन दिन में चार बजे के बाद स्वास्थ्य सुविधा के ना मिलने पर न होने के बराबर है। जिससे कोई भी गम्भीर हादसा होने पर घायल हुए व्यक्ति को शाहपुर या नूरपुर ले जाना पड़ता है।

पुलिस चौकी प्रभारी संजय शर्मा ने बताया कि पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट के लिए अब और जमीन लेगी सरकार, अधिग्रहण की अधिसूचना जारी

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा के गगल एयरपोर्ट को विस्तार देने की...

माता के दर्शन कर लौट रहे पंजाब के श्रद्धालुओं का ट्रक पलटा, मची चीख-पुकार

हिमखबर डेस्क  ज्वालाजी माता मंदिर के दर्शन कर पंजाब लौट...

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया रक्तदान शिविर

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया...