कुल्लू में पकड़ा चरस का बड़ा जखीरा, 3 युवक काबू

--Advertisement--

कुल्लू – अजय सूर्या

जिला कुल्लू में पुलिस ने चरस के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच जारी रखी है।

जानकारी के अनुसार एसपी क़ुल्लू साक्षी वर्मा ने बताया कि पुलिस थाना भुंतर की टीम ने बजौरा गड़सा रोड पर गश्त के दौरान संजय कुमार (26) पुत्र मेघ सिंह निवासी तराला डाकघर जाऔं तहसील आनी ज़िला क़ुल्लू को 1 किलो 106 ग्राम चरस सहित गिरफ्तार किया है।

दूसरे मामले में पुलिस टीम मणिकर्ण रोड के समीप हाथीथान चौक में गश्त के दौरान मौजूद थी। इसी दौरान तलाशी लेने पर दो युवकों से 154 ग्राम चरस बरामद की गई।

आरोपियों की पहचान अंशुल ठाकुर (19) पुत्र सुनील कुमार ठाकुर निवासी गांव लैहड़ी डाकघर सरेल तहसील घुमारवीं जिला बिलासपुर व तनीश ठाकुर (19 ) पुत्र राजेन्द्र कुमार निवासी वार्ड न. 5 कुनलग डाकघर व तहसील सरकाघाट, जिला मंडी के रूप में हुई है।

तीनों चरस तस्करों के विरुद्ध थाना भुंतर में मादक पदार्थ अधीनियम के तहत अभियोग दर्ज करके गिरफ्तार किया गया है।दोनों मामलों में तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार कर मादक पदार्थ अधिनियम (NDPS) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।तीनों को अदालत में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ATS के विरोध में वाहन ऑपरेटर्स करेंगे चक्का जाम, …तो स्कूलों में रहेगी छुट्टी? प्रशासन की तैयारी

हिमखबर डेस्क जिला कांगड़ा में कमर्शियल वाहन ऑपरेटर परिवहन नीतियों...