कुलदीप सिंह राठौर ने आज पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से उनके निवास स्थान पर भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया

--Advertisement--

Image

शिमला, जसपाल ठाकुर
कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने आज कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से उनके निवास स्थान  होली लॉज जाकर भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया।इस दौरान दोनों नेताओं ने प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की राजनीति पर आपसी बातचीत की।
वीरभद्र सिंह ने प्रदेश में हुए चार नगर निगम चुनावों में कांग्रेस पार्टी के शानदार प्रदर्शन की तारीफ करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर की पीठ थपथपाई।उन्होंने पार्टी के अंदर अनुशासन पर जोर देते हुए कहा कि अनुशासन कड़ाई से लागू किया जाना चाहिए।
वीरभद्र सिंह ने राठौर की कार्यकुशलता व ईमानदारी की सराहना करते हुए कहा कि जिस प्रकार उन्होंने संगठन को आगे बढ़ाया है उससे साफ है कि आज संगठन मजबूती से आगे बढ़ रहा है।उन्होंने इन चुनाव परिणामों पर संतोष प्रकट करते हुए कहा कि आने वाले चुनावों के लिए यह एक शुभ संकेत है।
राठौर ने वीरभद्र सिंह का समय समय पर उन्हें  मार्गदर्शन देने के प्रति अपना आभार प्रकट करते हुए कहा कि उनके आशीर्वाद से वह सबको साथ लेकर चल रहे है।उन्होंने इस दौरान पार्टी की भावी राजनीति और चार नगर निगमों के हुआ चुनावों पर विस्तृत चर्चा भी की।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ATS के विरोध में वाहन ऑपरेटर्स करेंगे चक्का जाम, …तो स्कूलों में रहेगी छुट्टी? प्रशासन की तैयारी

हिमखबर डेस्क जिला कांगड़ा में कमर्शियल वाहन ऑपरेटर परिवहन नीतियों...