
चुवाड़ी, भूषण गुरुंग
भटियात विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक कुलदीप सिंह पठानिंया ने चुवाड़ी के लो.नि.वि. के विश्राम गृह चुवाड़ी में पत्रकार वार्ता के दौरान विक्रम सिंह जरयाल व जरयाल एंड कंपनी द्वारा भटियात विधानसभा क्षेत्र में फैलाए जा भ्रष्टाचार को उजागर करते हुए, कहा कि लोक निर्माण विभाग में 53 करोड रूपये के ऑफलाइन टैंडर कर उनका ही विकास किया है। उनहोंने कहा कि विधायक आए दिन विकास का राग अलापते रहते हैं लेकिन यह बताएं कि उनके कार्यकाल में स्वास्थय सुविधाओं को लेकर क्या काम किया है। वह खुले मंच पर बताएं ।
उनहोंने कडे शब्दो में अलोचना करते हुए कहा कि वह अकसर अपने आप को सडकों का विधायक बताते हैं। विधायक बताएं कि उनकी विधायक प्राथमिकता में कितनी सडके बनकर तैयार हुईं है। उनहोंने कहा कि भटियात विधानसभा क्षेत्र में जो भी सडके बनी हैं वह कांग्रेस सरकार या मेरे द्वारा विधायक प्राथमिकता में डाली थी।
उनहोंने कहा कि अगर विधायक यह सिद्ध कर दें सारा विकास उन्ही के द्वारा करवाया गया है तो राजनीति तो दूर पब्लिक लाइफ़ से भी सन्यास ले लूंगा । उनहोंने कहा कि विधायक जो भी कोविड के दौरान जो भी सामग्री लोगों को वितरित कर रहे हैं वह या तो सरकार द्वारा या केंद्र सरकार द्वारा दी जा रही है । और विधायक यह बताएं कि भटियात विधानसभा क्षेत्र में उनहोंने विधायक निधि से कितनी राशी स्वास्थय सेवाओं में वितरित की हैं ।
विधायक को आड़े हाथों लेते सिहुंता कालेज के निर्माण के लिए 6 करोड रूपये तत्कालीन सरकार ने स्वीकृत करवाए थे।उनहोंने जरयाल एंड कंपनी के द्वारा किए गए भ्रष्टाचार को उजागर करते हुए कहा हटली औद्योगिक क्षेत्र में तीन प्लाट बेटे व भतीजों के नाम लिए है। विधायक बताएं कि उनकी सोर्स आफ मनी क्या है? जिसके तहत उनहोंने 5-5 लाख जमा करवाए है।
प्रैस वार्ता के दौरान उनहोंने कहा विक्रम सिंह जरयाल का सारा काला चिट्ठा मेरे पास है और सत्ता परिवर्तन के तीन महीने के बीच सलाखों के पीछे होगा। पठानिंया ने कहा कि उनके कार्यकाल के दौरान अस्पताल व अन्य विभागों में सभी पदों पर अनुभवी व शिक्षित लोग काम कर थे। विधायक ने केवल प्रतिशोध की भावना से काम करते हुए कर्मचारियों के तबादले किए हैं और पांच केस विधायक पर हाईकोर्ट में चले हैं ।
उनहोंने कहा कि भटियात विधानसभा क्षेत्र में जो भी योजनाएं चल रहीं है जैसे सीवरेज, सडके,पेयजल योजनाएं चल रही हैं ।वह सब विधायक प्राथमिकता में डाली हुईं हैं । पूर्व विधायक कुलदीप सिंह पठानिंया ने चुवाड़ी अस्पताल का दौरा किया उनहोंने स्टाफ को सम्मानित किया । उनहोंने मरीजों को फल वितरित किए।
