कुतिया ने काटा बकरा, मौत, बकरी घायल, मामला दर्ज

--Advertisement--

कुतिया ने काटा बकरा, मौत…बकरी घायल

सोलन – रजनीश ठाकुर 

हिमाचल के सोलन जनपद के अर्की उपमंडल में पालतू कुतिया के काटने से एक बकरी की मौत हो गई, जबकि एक जख्मी हुई है। अर्की पुलिस ने आईपीसी की धारा 289 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

एक महिला निवासी अर्की ने शिकायत में कहा कि वीरवार को उसने अपनी बकरियों को चुगाने के लिए अपने घर के साथ खेतों में छोड़ा था।

बकरियों के साथ उसकी पोती उर्वशी भी थी। शाम के समय नरेन्द्र कुमार की कुतिया ने खेतों में एक छोटे बकरे व बकरी को काट दिया।

कुतिया के काटने के बाद बकरा मर गया, साथ ही बकरी घायल हो गई। आरोप है कि नरेन्द्र कुमार द्धारा अपनी कुतिया को लापरवाही से खुला छोड़ा गया। इसी वजह से हादसा पेश आया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ATS के विरोध में वाहन ऑपरेटर्स करेंगे चक्का जाम, …तो स्कूलों में रहेगी छुट्टी? प्रशासन की तैयारी

हिमखबर डेस्क जिला कांगड़ा में कमर्शियल वाहन ऑपरेटर परिवहन नीतियों...