ज्वाली – अनिल छांगु
पुलिस थाना ज्वाली के अधीन पंचायत लाहडू के गांव किमन में अज्ञात चोरों द्वारा गहनों व नकदी चोरी करने का मामला प्रकाश में आया है। शिकायतकर्ता सत्या देवी पत्नी गगन सिंह निवासी किमन ने बताया कि 14 अगस्त 2023 को वह और उसका पति कमरे में सोए हुए थे तथा मैं रात्रि तकरीबन एक बजे बाथरूम जाने के लिए बाहर निकली तथा जैसे ही वापिस अंदर जाने लगी तो बरामदे में किसी की आवाज सुनाई दी।

जिस पर मैंने आवाज लगाई तो आवाज सुनकर अंधेरे में एक व्यक्ति भागते हुए दिखाई दिया। जब कमरे में जाकर देखा तो गहनों वाला ट्रंक नहीं था। शिकायतकर्ता ने बताया कि चोरों द्वारा 70 ग्राम सोने के आभूषण व करीबन 10-12 लाख रुपए नकदी चोरी की गई है। पुलिस छानबीन कर रही है।
एसपी अशोक रतन के बोल
इस बारे में एसपी नूरपुर अशोक रतन ने बताया कि शिकायतकर्ता सत्या देवी की शिकायत पर पुलिस ने मुकद्दमा दर्ज करके आगामी छानबीन शुरू कर दी है।

