किचन गार्डन की क्यारियों में सरसों व प्याज के साथ लगाए अफीम के 128 पौधे बरामद

--Advertisement--

किचन गार्डन की क्यारियों में सरसों व प्याज के साथ लगाए अफीम के 128 पौधे बरामद

ऊना – अमित शर्मा

जिला मुख्यालय के समीप बसोली पंचायत में पुलिस ने एक घर के किचन गार्डन की क्यारियों में लगाए गए अफीम के 128 पौधे बरामद किए हैं। पुलिस द्वारा बरामद किए गए इन सभी पौधों पर बिना चीरा लगे डोडे भी मिले हैं। पुलिस ने इस संबंध में भूमि मालिक गुरदीप चंद निवासी बसोली के खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

सदर पुलिस ने सूचना के आधार पर बसोली गांव में दबिश दी तो मौका पर आरोपित की पत्नी अनीता देवी भी वहीं मौजूद थी। पुलिस ने क्यारी में लगाए गए 128 पौधे बरामद किए हैं। पुलिस ने इस संबंध में भूमि के मालिक गुरदीप चंद के खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया के बोल

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि सोमवार देर सांय सदर पुलिस को सूचना मिली कि बसोली गांव में एक व्यक्ति ने अपने किचन गार्डन में सरसों और प्याज के अलावा बड़ी संख्या में अफीम डोडे के पौधे लगाए हुए हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...