कार-बस में टक्कर, पति-पत्नी और मां सहित छह की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

--Advertisement--

Image

व्यूरो, रिपोर्ट

 

डमटाल के मोहटली गांव से पंजाब गए एक परिवार की कार मानसा के जोगा नामक स्थान पर बस की चपेट में आ गई, जिससे कार में सवार छह लोगां की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हैं।मरने वालों में एक ही परिवार के पति-पत्नी और मां भी शामिल हैं।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहटली के तरसेम सिंह, अपनी पत्नी पिंकी और मां भोली देवी के साथ अपने दो वर्षीय बेटे को माथा टिकाने पंजाब के मानसा शहर के हरिके नाम जगह में गए थे। वहीं उसने पंजाब निवासी अपने रिश्तेदारों के भी चार सदस्यों को भी कार में बिठा लिया। माथा टेकने के बाद घर लौटते समय मानसा के गांव जोगा में कार एक निजी बस टकरा गई।

 

इस दर्दनाक हादसे में तरसेम सिंह, उसकी पत्नी पिंकी और मां भोली की मौत हो गई। इसके अलावा तरसेम के अमृतसर के रहने वाले तीन अन्य रिश्तेदारों की भी मौत हो गई। हादसे में रिश्तेदार की 11 वर्षीय लड़की और तरसेम सिंह का दो वर्षीय बेटा ही बचे हैं, जिन्हें गंभीर हालत में अमृतसर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

 

जांच अधिकारी डीएसपी गुरमीत सिंह ने बताया की दुर्घटना के बाद बस चालक बस को छोड़कर मौके से फरार हो गया है। आरोपी बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट के लिए अब और जमीन लेगी सरकार, अधिग्रहण की अधिसूचना जारी

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा के गगल एयरपोर्ट को विस्तार देने की...

माता के दर्शन कर लौट रहे पंजाब के श्रद्धालुओं का ट्रक पलटा, मची चीख-पुकार

हिमखबर डेस्क  ज्वालाजी माता मंदिर के दर्शन कर पंजाब लौट...

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया रक्तदान शिविर

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया...