कार के डैशबोर्ड में छिपा रखा था चिट्टा, पति-पत्नी रंगे हाथों गिरफ्तार

--Advertisement--

28 ग्राम चिट्टे के साथ मुख्य सरगना पत्नी सहित गिरफ्तार, कार के डैशबोर्ड में छिपा रखा था चिट्टा

मंडी – अजय सूर्या

जनपद में नशे के कारोबारियों के खिलाफ छेड़े गए अभियान के दौरान जिला की एसआईयू टीम ने सुंदरनगर के डोडवां में चिट्टा सप्लायर दंपति को 28 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफतार किया है। एसआईयू की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर दोनों को पकड़ने में सफलता हासिल की है।

बता दे कि पति-पत्नी दोनों पिछले लंबे समय से सुंदरनगर और बल्ह के क्षेत्रों में चिट्टा के काले कारोबार में संलिप्त थे। जिसमें मुख्य आरोपी 32 वर्षीय हितेश कुमार पर पहले भी नशा व चिट्टा तस्करी के कई मामले दर्ज हैं।

मिली जानकारी के अनुसार एसआईयू की टीम ने चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर गुप्त सूचना के आधार पर सुंदरनगर के डोडवां क्षेत्र में नाका लगा रखा था। इस दौरान टीम ने मंगलवार शाम करीब सात बजे मंडी की तरफ से आ रही कार को तलाशी के लिए रोका।

गाड़ी की तलाशी लेने पर टीम ने गाड़ी के डैशबोर्ड से पुलिस ने 28 ग्राम चिट्टा बरामद किया। इस गाड़ी में आरोपी हितेश कुमार अपनी धर्मपत्नी वंदना महाजन सहित सवार था। पकडे़ जाने पर दोनों ने एसआईयू की टीम से चिट्टा छीनने की भी नाकाम कोशिश की।

एसपी मंडी साक्षी वर्मा के बोल

एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा तहत मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है। जल्द ही दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर, रिमांड हासिल कर आगामी तफ्तीश की जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...