कायर नहीं ‘फायर है बंबर ठाकुर झुकेंगे नहीं’ – एन के पंडित 

--Advertisement--

मंडी – अजय सूर्या 

मण्डी सदर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तेज तर्रार फायर ब्रांड पूर्व प्रवक्ता एन के पंडित ने आज मण्डी में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा की बिलासपुर के पूर्व विधायक बंबर ठाकुर कायर नहीं फायर फायर नेता है।

कांग्रेस के पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर जो हमला हुआ है उस हमले की कांग्रेसी नेता एन के पंडित ने कड़े शब्दों में निंदा करते हुए तीखी प्रतिक्रिया दी है।

उन्होंने कहा की बंबर ठाकुर ने जो चिट्टे के खिलाफ मुहीम शुरू की थी उनपर चिट्टा माफियों द्वारा बीजेपी के नेताओ के कहने पर हमला करवाया है।

उन्होंने अपील की है की जिन्होंने बंबर ठाकुर पर हमला किया है उन पर सख्ती से निपटा जायेगा। उन्होंने कहा की बिलासपुर के पूर्व विधायक बंबर ठाकुर बिलासपुर के लोगों की आन बान और शान है।

बिलासपुर जिला से ही संबध रखने वाले कांग्रेसी नेता एन के पंडित ने कहा की बिलासपुर के लोग बंबर ठाकुर द्वारा करवाये गए विकास कार्यों को भले नहीं है बंबर ठाकुर एक तेज तर्रार नेता है। उन्होंने राजधानी शिमला से स्नोडन इंदिरा गाँधी मेडिकल कॉलेज से छुट्टी होने पर उनके शीघ्र ही स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

कांग्रेस पार्टी के तेज तर्रार ब्रांड फायर नेता और पूर्व प्रवक्ता एन के पंडित ने कहा की नशा चाहे चिट्टे का हो या शराब का हो दोनों ही घर को बर्बाद करते है।

एन के पंडित ने कहा की मै तो हिमाचल सरकार और सरकार के मुखिया लोकप्रिय मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से अपील की है कि हिमाचल सरकार शराब पर भी पूर्ण प्रतिबंध लगाए और नशा मुक्त हिमाचल बनाने के लिए शराब कि दुकानों पर भी ताले लगाने का काम करे।

एन के पंडित ने शराब कि दुकाने बंद करके उन पर शीघ्र ही ताले लगवायें हिमाचल सरकार। एन के पंडित ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पुरुषों की बात छोड़ो महिलायें भी शराब पीने में पीछे नहीं है।

उन्होंने कहा की पुरुष हो या महिला उन सबको शराब छोड़ देनी चाहिए और सरकार को भी शराब की दुकानों पर ताले लगवाने चाहिए।

एन के पंडित ने हिमाचल सरकार और भारत सरकार से एक और अपील की है कि फेस बुक और इंस्ट्राग्राम को भी भारत सरकार इंडिया में पूरी तरह से वैन कर देना चाहिए।

एन के पंडित ने कहा कि फेस बुक और इंस्ट्राग्राम पर रील बनाने से हमारी युवा पीड़ी बर्बाद हो रही है इंस्ट्राग्राम और फेस बुक पर तुरंत वैन लगाए केंद्र सरकार और हिमाचल सरकार।

एन के पंडित ने फेस बुक, इंस्ट्राग्राम, चिट्टे, शराब पर कार्रवाई करने की वकालत की है और खास कर शराब कि दुकानों पर ताले लगाए।

सरकार क्योंकि नशा चाहे कोई भी हो नशा चाहे चिट्टे का हो या शराब का हो दोनों ही समाज को खोखला कर देते है और भारत की लाखों महिलाये उसी सरकार को वोट देगी जो शराब की दुकानों पर ताला लगाने का काम करेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पहले पत्नी की तेजधार हथियार से की हत्या, फिर खुद भी लगाई फांसी

चम्बा - भूषण गुरूंग  जिला चंबा के विकास खंड मैहला...

डिप्लोमा एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों के साक्षात्कार 23 को

हिमखबर डेस्क  बद्दी की प्रसिद्ध कंपनी जूपिटर सोलर टैक प्राइवेट...