कागजों में हीरो धरातल पर जीरो

--Advertisement--

कागजों में हीरो धरातल पर जीरो

मंडी – अजय सूर्या 

मंडी जिले के धर्मपुर उपमंडल में डेढ़ वर्ष पहले एक महिला अधिकारी स्थानांतरित होकर आईं थी। जनता को उम्मीद थी कि क्षेत्र का कायाकल्प होना तय है। कार्यभार संभालने के बाद महिला अधिकारी ने तीखे तेवर भी दिखाए थे।

खनन माफिया को नकेलने के इरादे से रात को खड्‌डों तक पहुंची थीं। वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुए थे। जनता से प्रशंसा मिली थी लेकिन जब बात उनके काम की आई तो कागजी हीरो घरातल पर जीरो निकले।

इंतकाल, निशानदेही और तकसीम के मामले कई माह से लंबित मिले। रिकार्ड देख निरीक्षण पर गए जिले के उच्च अधिकारियों को अपना माथा पीटना पड़ा।

अब महिला अधिकारी को नोटिस थमा पूछा है कि वह इंतकाल, निशानदेही और तकसीम के मामले निपटाने में कैसे फिसड्‌डी सावित हुई, लिखित में इसका उत्तर दें। यह वही महिला अधिकारी हैं जो इंटरनेट मीडिया पर खूब छाई रहती हैं

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

क्योंकि यह आराम का मामला है…स्ट्रेट कट, ए-लाइन या अनारकली, कॉटन कुर्तियों के लिए युवतियां क्रेजी

हिमखबर डेस्क जैसे-जैसे गर्मियों का मौसम शुरू हो रहा है, वैसे-वैसे...

ढलियारा में तीखे मोड़ पर खाई में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली, 3 की मौत, 15 घायल

हिमखबर डेस्क उपमंडल देहरा के अंतर्गत ढलियारा क्षेत्र में शुक्रवार को...