कांग्रेस राज में भी प्रताड़ित हो रहे कांग्रेसी – नीरज भारती

--Advertisement--

ज्वाली – शिवू ठाकुर

हिमाचल प्रदेश के कांग्रेस की सरकार सत्तासीन है तथा इस सरकार में कांग्रेसियों के काम नहीं हो रहे हैं तो हम जनता को क्या जबाव दें। यह बात कृषि एवं पशुपालन मंत्री चन्द्र कुमार के पुत्र व वीरभद्र सरकार में सीपीएस रहे नीरज भारती ने जवाली में प्रेसवार्ता में कही।

उन्होंने कहा कि आज भारतवर्ष में भाजपा आर्थिक व कार्यकर्ताओं के रूप में काफी मजबूत है लेकिन इसके बावजूद भी हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने एकजुट होकर चुनाव लड़ा था जीत हासिल की। आज कांग्रेसियों के ही काम नहीं हो पा रहे हैं जिससे कांग्रेसी कार्यकर्ता हताश हो गए हैं।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं के जो रिश्तेदार या घरवाले भाजपा कार्यकाल में प्रताड़ित करने के लिए दूरदराज ट्रांसफर करके भेजे गए थे आज कांग्रेस सरकार उनको वापिस नहीं ला पा रही है। उन्होंने कहा कि विकास के मामले में भी अभी कांग्रेस काफी पिछड़ी हुई है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस राज में भी कांग्रेसी प्रताड़ित हो रहे हैं। अगर कांग्रेस कार्यकाल में ही कांग्रेसियों के काम नहीं होंगे तो फिर कब होंगे। नीरज भारती ने कहा कि आगामी विधानसभा में अगर जनता ने चाहा तो चुनाव अवश्य लड़ूंगा। ज्वाली विधानसभा क्षेत्र की जनता की सेवा करूंगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पहले पत्नी की तेजधार हथियार से की हत्या, फिर खुद भी लगाई फांसी

चम्बा - भूषण गुरूंग  जिला चंबा के विकास खंड मैहला...

डिप्लोमा एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों के साक्षात्कार 23 को

हिमखबर डेस्क  बद्दी की प्रसिद्ध कंपनी जूपिटर सोलर टैक प्राइवेट...