कांगड़ा जिला में देह व्यापार का पर्दाफाश, हरियाणा निवासी धरा-लड़की रेस्क्यू

--Advertisement--

नूरपुर जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाई

नूरपुर – स्वर्ण राणा

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला में पुलिस ने देह व्यापार के धंधे का पर्दाफाश किया है। मामले में हरियाणा निवासी को गिरफ्तार किया है। साथ ही एक एक लड़की को भी रेस्क्यू किया गया है। मामला जिला पुलिस नूरपुर के तहत का है।

जानकारी के लिए बता दें कि पुलिस को पुलिस थाना डमटाल के अंतर्गत भदरोया में एक होटल में देह व्यापार के धंधे की सूचना मिली थी। सूचना मिलने के बाद नूरपुर पुलिस धंधे का पर्दाफाश करने के लिए जाल बिछाया। नूरपुर पुलिस ने होटल में दबिश दी।

पुलिस टीम ने होटल आरडी में अरुण कुमार पुत्र धर्म सिंह निवासी गांव व डाकघर सनोली खुर्द तहसील वापोली जिला पानीपत हरियाणा को रंगे हाथ देह व्यापार करवाते पकड़ा।

पुलिस ने आरोपी को मौके से नकदी और लड़की सहित पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ATS के विरोध में वाहन ऑपरेटर्स करेंगे चक्का जाम, …तो स्कूलों में रहेगी छुट्टी? प्रशासन की तैयारी

हिमखबर डेस्क जिला कांगड़ा में कमर्शियल वाहन ऑपरेटर परिवहन नीतियों...